5.32 लाख में 7 सीटर कार, 38100 के डिस्काउंट पर घर लाएं ये फैमिली कार

मारुति सुजुकी ईको अपने सेगमेंट की सबसे किफायती 7 सीटर कार है और इस महीने इस गाड़ी पर काफी बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।

Maruti Eeco Discount
विज्ञापन

Maruti Suzuki Eeco Discount: मारुति सुजुकी अपनी किफायती कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी की Eeco 5/7 सीटर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस गाड़ी की कीमत 5.32 लाख रुपये से शुरू होती है। पर्सनल यूज़ के साथ इस कार को छोटे बिजनेस में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इस गाड़ी को खरीदने की सोच रहे हैं तो इस महीने कार पर पूरे 38100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है। यह ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक ही लागू है।

बिक्री में बढ़िया प्रदर्शन

ईको ने हर महीने बिक्री में बेहतर प्रदर्शन किया है। पिछले महीने (दिसंबर 2024) ईको की बिक्री ने एक बार 10 हजार का आंकड़ा पर लिया है। ईको की 11,678 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल कंपनी ने इस कार की 10,034 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं इसी साल April-December (FY 2024-25) के दौरान Eeco ने 102,520 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पर लिया। सोर्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है।

Advertisment

पेट्रोल और CNG में उपलब्ध

परफॉरमेंस के लिए Maruti Eeco में 1200cc का पेट्रोल इंजन लगा है जो 81 PS की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है लेकिन अभी तक इसमें AMT की सुविधा नहीं मिलती। इसमें आपको CNG का भी ऑप्शन दिया गया है। माइलेज की बात  करें तो पेट्रोल मोड पर ईको 20 kmpl की माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 27 km/kg की माइलेज देती है।

विज्ञापन

बढ़िया सेफ्टी फीचर्स

मारुति सुजुकी ईको में सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिग सिस्टम के साथ EBD  और 3 पॉइंट सीट बेल्ट की सुविधा मिलती है। डेली के लिए आप इस गाड़ी का उपयोग कर सकते हैं। इस कार में स्पेस की कमी नहीं है, लेकिन लंबी यात्रा के लिए यह कार बेस्ट ऑप्शन नहीं है क्योंकि लंबी दूरी पर यह थका देती है। इसमें आपको 13 वेरिएंट मिलते हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ