Honda की बड़ी तैयारी! TVS Ntorq को टक्कर देगा नया NPF125 स्कूटर, मिल सकते हैं एडवांस्ड फीचर्स

Honda NPF125: होंडा अब अपना नया 125 cc स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल NPF 125 नाम से आ सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में कई इलेक्ट्रिक वाहन भी पेश करेगी।

Honda Scooter
विज्ञापन

Honda NPF125: स्कूटर सेगमेंट में होंडा एक्टिवा इस समय सबसे ज्यादा बिकता है। अब कंपनी अपने स्कूटर पोर्टफोलियो को बड़ा करने के लिए एक नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा अब अपना नया 125 cc स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। नया मॉडल NPF 125 के नाम से आ सकता है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में कई इलेक्ट्रिक वाहन भी पेश करेगी। होंडा ने NPF 125 को पेटेंट कराया है। अभी तक इस स्कूटर के बारे में कंपनी की तरफ से कोई खास जानकारी नहीं मिली है, ज्यादातर जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं।

इंजन और पावर

इंजन की बात क्रेज तो Honda NPF 125  में 124 cc का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा जो 9.51 PS और 10 NM का टॉर्क जनरेट करता है। सोर्स  के मुताबिक यह स्कूटर एक लीटर में 50 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसमें 5.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। माना जा रहा है कि फुल टैंक पर यह स्कूटर 285-300 किलोमीटर तक चल सकता है।

विज्ञापन

इसके फ्रंट में 12 इंच और रियर में 10 इंच का टायर लगा है। इसकी सीट के नीचे 14.3 लीटर का स्पेस मिलेगा, जहां आप अपना जरूरी सामान रख सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम की सुविधा मिल सकती है। इसकी कीमत एक लाख रुपये के आस-पास जा सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला TVS Ntorq से होगा।

tvs ntorq 125 race edition (1)

TVS NTorq से होगा असली मुकाबला

Honda NPF 125 स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS NTorq से होगा। यह स्कूटर अपने स्पोर्टी डिजाइन और इंजन के दम पर ग्राहकों को लुभा रहा है।  इंजन की बात करें तो इसमें 124.8cc का सिंगल सिलेंडर इंजन लगा है जो 9.25bhp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है।

विज्ञापन

इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। 0-60 kmph की स्पीड से यह स्कूटर सिर्फ 9.1 सेकंड में पकड़ लेता है। TVS का यह इंजन हर तरह के मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है। माइलेज की बात करें एक लीटर पेट्रोल में यह स्कूटर 55-58kmpl की माइलेज ऑफर करता है। इसमें 12 इंच के टायर्स लगे हैं जो रोड पर बेहतर ग्रिप करेंगे। नये मॉडल में भी यही टायर्स मिल सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ