Upcoming twin CNG cylinder cars 2024 details in hindi: बाजार में सीएनजी गाड़ियों की हाई डिमांड है, लेकिन इन गाड़ियों में छोटा बूट स्पेस एक समस्या है। लेकिन कार निर्माता कंपनियों ने अब इस परेशानी का भी हल निकाल लिया है। अब गाड़ियों में सीएनजी के दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Maruti अपनी हाई सेल एसयूवी कार में से एक Brezza CNG में जल्द ही दो सिलेंडर ऑफर करेगी। उससे पहले tata अपनी nexon में पहले ही दो सिलेंडर देने का ऐलान कर चुकी है। बता दें नेक्सन का सीएनजी वर्जन 27 जून को लॉन्च होगा।
CNG गाड़ियों में 2 सिलेंडर के कई फायदे होते हैं, एक बड़े सिलेंडर से कार के बूट स्पेस में सामान रखने के लिए कम जगह बचती है। दो सिलेंडर से सामान रखने के लिए अधिक जगह मिलती है। फिलहाल Tata अपनी Altroz, Tiago और Tigor CNG में दो सिलेंडर ऑफर करता है। दो सिलेंडर से कार के सस्पेंशन और शॉकर पर भी कम दबाव पड़ता है।
Maruti Brezza CNG में 25 की माइलेज मिलती है
यह पांच सीटर कार सीएनजी पर 12.88 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और दो ट्रांसमिशन आते हैं, कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 25.51 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में 16-इंच के टायर साइज और टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार 1462 cc हाई पावर इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे। फिलहाल बाजार में मौजूद ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
Maruti Brezza CNG में ये फीचर्स
- वायरलेस और USB चार्जिंग
- सनरूफ और ऑटो हेडलैंप
- हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा
- एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट और ऑटो डे/नाइट रियर व्यू मिरर
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
- ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट
- आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
- इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और एंबिएंट इंटीरियर लाइट्स
Tata Nexon CNG में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सन CNG 27 जून को लॉन्च होगी। इसमें 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर दिए जाएंगे। बीते दिनों कंपनी ने अपनी इस कार को शोकेस किया था। सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हो रहे हैं। कार में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा। हाई स्पीड के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार 180 Kmph की टॉप स्पीड देती है। फिलहाल बाजार में मौजूद नेक्सन में 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
Tata Nexon
Tata Nexon सीएनजी में मिलेंगे यह फीचर्स
- एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- कार में 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
- इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो एसी का ऑप्शन आएगा
- डुअल थीम इंटीरियर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
- टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में क्या-क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
- स्प्लिट एलईडी हेडलैंप अट्रैक्टिव लुक्स देंगे
- 16-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे
- कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ ऑफर की जाएगा
- ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें
ये भी पढ़ें: Maruti की इन 2 हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट है कम, 8 सीट और 27 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां
संबंधित खबरें
कार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
38 mins agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
3 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
19 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines