---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

2 CNG सिलेंडर के साथ आएगा Maruti का नया मॉडल, Tata की इस हाई सेल SUV को जाएंगे भूल

Maruti Brezza CNG में वायरलेस और USB चार्जिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह कार सनरूफ के साथ आती है। कार में हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है।

---विज्ञापन---

Upcoming twin CNG cylinder cars 2024 details in hindi: बाजार में सीएनजी गाड़ियों की हाई डिमांड है, लेकिन इन गाड़ियों में छोटा बूट स्पेस एक समस्या है। लेकिन कार निर्माता कंपनियों ने अब इस परेशानी का भी हल निकाल लिया है। अब गाड़ियों में सीएनजी के दो सिलेंडर दिए जा रहे हैं। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार Maruti अपनी हाई सेल एसयूवी कार में से एक Brezza CNG में जल्द ही दो सिलेंडर ऑफर करेगी। उससे पहले tata अपनी nexon में पहले ही दो सिलेंडर देने का ऐलान कर चुकी है। बता दें नेक्सन का सीएनजी वर्जन 27 जून को लॉन्च होगा।

CNG गाड़ियों में 2 सिलेंडर के कई फायदे होते हैं, एक बड़े सिलेंडर से कार के बूट स्पेस में सामान रखने के लिए कम जगह बचती है। दो सिलेंडर से सामान रखने के लिए अधिक जगह मिलती है। फिलहाल Tata अपनी Altroz, Tiago और Tigor CNG में दो सिलेंडर ऑफर करता है। दो सिलेंडर से कार के सस्पेंशन और शॉकर पर भी कम दबाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Maruti Brezza CNG में 25 की माइलेज मिलती है

यह पांच सीटर कार सीएनजी पर 12.88 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और दो ट्रांसमिशन आते हैं, कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 25.51 km/kg तक की माइलेज देती है। कार में 16-इंच के टायर साइज और टॉप मॉडल में अलॉय व्हील मिलते हैं। यह कार 1462 cc हाई पावर इंजन के साथ ऑफर की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में 30-30 लीटर के दो सीएनजी सिलेंडर मिलेंगे। फिलहाल बाजार में मौजूद ब्रेजा में 328 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

Maruti Brezza CNG में ये फीचर्स

  • वायरलेस और USB चार्जिंग
  • सनरूफ और ऑटो हेडलैंप
  • हेड अप डिस्प्ले और 360 डिग्री कैमरा
  • एडजस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट और ऑटो डे/नाइट रियर व्यू मिरर
  • वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले
  • ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट
  • आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक सस्पेंशन
  • इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन और एंबिएंट इंटीरियर लाइट्स

 

---विज्ञापन---

 

Tata Nexon CNG में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नेक्सन CNG 27 जून को लॉन्च होगी। इसमें 30-30 किलो के दो सीएनजी सिलेंडर दिए जाएंगे। बीते दिनों कंपनी ने अपनी इस कार को शोकेस किया था। सोशल मीडिया पर इसके फोटो वायरल हो रहे हैं। कार में 1.2-लीटर का हाई पावर इंजन मिलेगा। हाई स्पीड के लिए इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। यह कार 180 Kmph की टॉप स्पीड देती है। फिलहाल बाजार में मौजूद नेक्सन में 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

---विज्ञापन---

 

Tata Nexon

Tata Nexon

---विज्ञापन---

 

Tata Nexon सीएनजी में मिलेंगे यह फीचर्स

  • एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
  • कार में 10.25 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा
  • इसमें डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ऑटो एसी का ऑप्शन आएगा
  • डुअल थीम इंटीरियर, रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में क्या-क्या सुविधाएँ उपलब्ध हैं?
  • स्प्लिट एलईडी हेडलैंप अट्रैक्टिव लुक्स देंगे
  • 16-इंच अलॉय व्हील मिलेंगे
  • कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ ऑफर की जाएगा
  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड और हाइट-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Maruti की इन 2 हाइब्रिड कारों की रनिंग कॉस्ट है कम, 8 सीट और 27 की माइलेज

ये भी पढ़ें: Hybrid Car कैसे करती है काम? Maruti Swift समेत हाइब्रिड में आने वाली हैं ये 5 गाड़ियां

---विज्ञापन---

First published on: Jun 16, 2024 03:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola