हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सबसे ज्यादा बिक रही Maruti की यह SUV, Tata और Hyundai वाले भी बोले ‘काश’ यही ले लेते

विज्ञापन
फाइल फोटो

SUV Cars: इंडियन मार्केट में पिछले पांच सालों में SUV Cars सबकी चहेती बन गई हैं। यही वजह है कि सभी वाहन निर्माता कंपनियां एक से एक एसयूवी कार मार्केट में ला रही हैं। यह कंपनियां अपनी कारों में आए दिन बदलाव कर इन्हें अपडेट भी करती हैं। ऐसी ही एक कार है Maruti Suzuki की Brezza.

अपने सेग्मेंट की अन्य कारों को पछाड़ा

अपडेट वर्जन लॉन्च होने के बाद Brezza कार लवर्स की पहली पसंद बनकर उभरी है। Gaadi waadi वेबसाइट के मुताबिक फरवरी 2023 में कार बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो Maruti Suzuki Brezza देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली suv car बन गई है। फरवरी में इसकी कुल 15,787 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि Tata Nexon फरवरी में 13,914 यूनिट्स बिकीं और Hyundai Creta 10,421 और Tata Punch की 11,169 यूनिट्स बिकी हैं।

और पढ़िए –  Maruti ने बना दी Innova, Fortuner के टक्कर की SUV, कीमत आधी और मजा पूरा, जानें फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza(1)

विज्ञापन
और पढ़िए – Tata में लोगों की सबसे फेवरेट कार का आया नया वर्जन, SUV कारों के अखाड़े की ‘चैम्पियन’ कहलाती है यह कार

माइलेज 20 kmph और कीमत 8 लाख, ‘वाह भाई वाह’

मारुति की यह एसयूवी शुरूआती कीमत 8.18 लाख रुपये में एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें पेट्रोल और सीएनजी वर्जन आते हैं। जो करीब 20 kmph की माइलेज देते हैं। यह 5 सीटर कार 1462 cc इंजन के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें तीन Dual Tone समेत कुल 9 कलर ऑप्शन दिए जाते हैं। इसमें 328 L का बूट स्पेस है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ABS आदि फीचर्स हैं।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola