Tata में लोगों की सबसे फेवरेट कार का आया नया वर्जन, SUV कारों के अखाड़े की ‘चैम्पियन’ कहलाती है यह कार

tata nexon 2023

tata nexon 2023

विज्ञापन

SUV Cars: Tata भारतीय बाजार में अपनी किफायती कारों को बनाने के लिए जाना जाता है। कारों की माइलेज और मजबूती के लिए लोग इस पर भरोसा करते हैं। पिछले कुछ सालों में Tata NEXON ने मार्केट में धमाल मचाया हुआ है। इसका EV वर्जन हो या पेट्रोल यह लोगों की फेवरेट है। यही वजह है कि लोग इसे SUV कारों के अखाड़े की ‘चैम्पियन’ भी कहते हैं।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, इस दिन लॉन्च होगी

अब कंपनी ने अपनी Tata Nexon को नए अवतार में लाने की योजना बनाई है। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। हालांकि कंपनी इस वर्जन की लॉन्च डेट के बारे में अभी कुछ खुलासा नहीं कर रही। लेकिन कार एक्सपर्ट का कहना है कि इसी साल यह नया वर्जन लोगों के लिए बाजार में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन

tata nexon 2023

सबसे अधिक बिकने वाली SUV

फरवरी महीने में मारुति ब्रेज़ा के बाद Nexon देश की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली SUV रही है। कंपनी ने इसके कुल 13,914 यूनिट्स की बिक्री की थी। फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं। इसके आगे और पीछे दोनों बंपर में नया लुक और डिजाइन दिया जाएगा। इसमें अब नया और आकर्षक ग्रिल लगाया गया है। लोअर पार्ट में डायमंड शेप इंसेट लगाया जाने का अनुमान है।

माइलेज बढ़ेगी और यही रहेगी कीमत

नए वर्जन में डैशबोर्ड 10.25 इंच विद ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम होगा।  कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन 125hp की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बाजार में अभी यह शुरूआती कीमत 7.80 लाख रुपये एक्स शोरुम पर मिलती है। यह कार 24 KMPH की दमदार माइलेज देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ