Hatchback cars under 10 lakhs details in hindi: बाजार में हैचबैक कारों की काफी डिमांड है, लगभग सभी कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियां ऑफर करती हैं। इस सेगमेंट में 10 लाख रुपये तक की हाई माइलेज कारें ज्यादा पसंद की जाती हैं। इनमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इस सेगमेंट में आने वाली Hyundai i20 और Maruti Baleno के बारे में बताते हैं।
Maruti Baleno में 4 वेरिएंट और 30 की माइलेज
यह न्यू जनरेशन कार 8.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ डुअल-टोन अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार का टॉप मॉडल 11.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस कार में Sigma, Delta, Zeta और Alpha चार वेरिएंट आते हैं। कंपनी इसमें सीएनजी का भी ऑप्शन दे रही है। Maruti Baleno में मिलने वाले एलईडी डीआरएल और टेल लाइट इसके लुक्स को बढ़ाते हैं।
5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Maruti Baleno में 1.2 लीटर का इंजन है, जिसमें 88 bhp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। यह कार 4 सिलेंडर इंजन के साथ आती है, जो पेट्रोल पर 22.35 kmpl और सीएनजी पर 30.61 किलोमीटर प्रतिकिलो की माइलेज देता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
Hyundai i20 में मिलते हैं 13 वेरिएंट
यह 5 सीटर कार है जो पावरफुल 1.2 लीटर इंजन के साथ आती है। कार में चार सिलेंडर इंजन है, जो इसे हाई स्पीड देते हैं। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार का टॉप मॉडल 14.05 लाख रुपये में मिल रहा है। Hyundai i20 में 13 वेरिएंट आते हैं और इसे NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। कार में स्टाइलिश एलईडी डीआरएल और हेडलैंप दिए गए हैं। इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील के साथ स्टाइलिश ग्रिल मिलती है। पेट्रोल पर यह कार 20 kmpl तक की माइलेज देती है।
ये भी पढ़ें: Maruti की यह 7 सीटर कार, बिग फैमिली के लिए है बेस्ट; 11 लाख से कम कीमत और देगी 26 की माइलेज
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines