---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Maruti की यह 7 सीटर कार, बिग फैमिली के लिए है बेस्ट; 11 लाख से कम कीमत और देगी 26 की माइलेज

Maruti Ertiga 7 seater suv car with CNG: मारुति की इस कार में रियर सीट की छत पर AC वेंट मिलते हैं, इस बिग साइज कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इस कार में क्रोम ग्रिल और डुअल-टोन सीट फैब्रिक मिलता है।

---विज्ञापन---

Maruti Ertiga 7 seater suv car with CNG: इंडिया में बिग फैमिली के लिए सस्ती 7 सीटर गाड़ियां काफी डिमांड में रहती हैं। इस सेगमेंट में एक डैशिंग लुक्स वाली कार है Maruti Ertiga. आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च 2024 में इस कार की 14,888 यूनिट की सेल हुई थी। वहीं, मई 2024 के लिए कंपनी ने डिलीवरी के लिए इसकी 1.75 यूनिट्स की बुकिंग ले रखी है।

---विज्ञापन---

Maruti Ertiga के मिलते हैं 9 वेरिएंट

इस धाकड़ कार के 7 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक इंजन आता है। यह कार 1462 cc इंजन में मिलती है और इसमें सीएनजी का इंजन भी है। Maruti Ertiga शुरुआती कीमत 10.43 लाख रुपये से 16.13 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जाती है। यह कार पेट्रोल पर 20.3 kmpl और सीएनजी पर 26.11 km प्रति किलो तक की माइलेज देती है। इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 3 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

Kia Carens और Renault Triber को देती है टक्कर

बाजार में इस कार का Kia Carens, Renault Triber से मुकाबला होता है। कंपनी का दावा है कि हाई स्पीड के लिए इसका पेट्रोल इंजन 102 bhp की पावर और 136.8 Nm का टार्क देता है। वहीं, इसका सीएनजी इंजन 87 bhp and 121.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार में क्रोम ग्रिल और डुअल-टोन सीट फैब्रिक के साथ आती है। यह कार अलॉय व्हील और टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट के साथ बेहद स्टाइलिश लुक देती है।

---विज्ञापन---

Maruti Suzuki Ertiga में मिलते हैं ये धांसू फीचर्स भी

  • कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन।
  • इस कार में प्रोजेक्टर के साथ ऑटो हेडलैंप दिया गया है।
  • कूल्ड कैन होल्डर और क्रूज कंट्रोल का फीचर मिलता है।
  • रियर सीट की छत पर AC वेंट
  • इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टाइलिश ग्रिल

ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स

First published on: May 03, 2024 04:34 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola