मारुति सुजुकी की बेलनो लंबे समय से प्रीमियम हैचबैक पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रही है. अब कंपनी इसे नए अंदाज में पेश करने की तैयारी में है. नई Maruti Baleno Facelift को 5 सिंतबर को भारत में लॉन्च किया जा सकता है. करीब 4 साल बाद बलेनो में बड़ा अपडेट देखने को मिलेगा. नई कार में डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन तक कई बदलाव किए जाने की उम्मीद है. खास बात यह है कि इसमें ADAS और CNG के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
पहले से ज्यादा स्पोर्टी होगा कार का लुक
नई बलेनो के एक्सीटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकता है. कार में नई डिजाइन की ग्रिल दी जा सकती है और हेडलाइट्स के बीच क्रोम बार मिलने की संभावना है. फ्रेंट बंपर को भी नया डिजाइन दिया जा सकता है. हालांकि, मौजूदा मॉडल में मिलने वाले बूमरेंग शेप के LED DRLs को बरकरार रखा जा सकता है.
नए अलॉय व्हील्स देंगे फ्रेश लुक
साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. इससे कार का लुक पहले से ज्यादा फ्रेश और स्पोर्टी नजर आएगा. रियर हिस्से में भी नया बंपर दिया जा सकता है. हालांकि टेल-लैम्प्स, रूफ स्पॉइलर और रियर वाइपर को मौजूदा मॉडल जैसा ही रखा जा सकता है.
केबिन में मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
नई बलेनो के केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की तैयारी है. इसमें नए थीम वाला डुअल-टोन इंटीरियर, नई अपहोल्स्ट्री और एम्बिएंट लाइटिंग मिल सकती है. वहीं, डैशबोर्ड लेआउट, 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, AC वेंट्स और स्टीयरिंग व्हील को मौजूदा मॉडल जैसा रखा जा सकता है.
पहली बार मिल सकती हैं वेंटिलेटेड सीट्स
आराम के लिहाज से भी नई बलेनो में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और सिंगल पेन सनरूफ दिया जा सकता है. इसे अलावा ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम भी कार का सबसे बड़ा सेफ्टी अपडेट हो सकता हैं. अगर यह फीचर आता है तो बलेनो अपने सेगमेंट में ज्यादा टेक्नोलॉजी वाली कारों में शामिल हो जाएगी.
ये भी पढ़ें-Maruti Ertiga को टक्कर देने आ रही Kia Carens CNG, दिवाली से पहले हो सकती है लॉन्च
इंजन में हो सकता है बड़ा बदलाव
नई बलेनो में मौजूदा 4-सिलेंडर इंजन की जगह नई Swift और Dzire में इस्तेमाल होने वाला 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. पावरट्रेन में यह बदलाव कार के प्रदर्शन और माइलेज को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, इसकी वास्तविक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी.
CNG मॉडल में मिल सकता है AMT
नई बलेनो के CNG मॉडल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी पहली बार बलेनो CNG के साथ ऑटोमैटिक यानी AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह उन ग्राहकों के लिए खास ऑप्शन बन सकता है जो CNG की कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग चाहते हैं.
मौजूदा मॉडल में मिलता है 30KM से ज्यादा माइलेज
फिलहाल बलेनो में 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है. यह पेट्रोल पर 88.5bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CNG मोड में यह इंजन 77.5bhp की पावर और 98.5Nm का टॉर्क देता है. पेट्रोल मॉडल करीब 23 किमी/लीटर और CNG मॉडल 30.61 किमी/किलोग्राम तक का माइलेज देता है.
इन कारों से होगी टक्कर
नई बलेनो की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. फिलहाल बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप-एंड वैरिएंट के लिए 9.47 लाख रुपये तक जाती है. नई बलेनो का मुकाबला Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसी कारों से होगा.
ये भी पढ़ें- KTM RC 200 को टक्कर देने Yamaha की नई बाइक YZF-R2 लॉन्च, इतनी है कीमत
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
18 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines