मारुति सुजुकी की पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बलेनो का नया फेसलिफ्ट मॉडल आज यानी 5 सिंतबर को भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है. साल 2022 में सकेंड जनरेशन मॉडल आने के बाद बलेनो को पहली बार बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है. नई बलेनो को टेस्टिंग के दौरान कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. जान लेते हैं नई बलेनो में इस बार क्या-क्या खास मिल सकता है और इसकी कीमत कितनी हो सकती है.
कैसा होगा नई Baleno का डिजाइन?
नई बलेनो फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकता है. कार में नई डिजाइन की ग्रिल दी जाएगी, जिसके बीच में क्रोम की पट्टी होगी. यह क्रोम स्ट्रिप दोनों हेडलाइट्स को आपस में जोड़ती हुई नजर आएगी. इसके अलावा फ्रंट बंपर में भी बदलाव किया जाएगा और फॉग लैंप को नया डिजाइन मिलने की उम्मीद है.
बूमरेंग शेप वाली LED लाइट्स रहेंगी बरकरार
बलेनो की पहचान बन चुकी बूमरेंग शेप वाली एलईडी लाइट्स को नए मॉडल में भी बरकरार रखा जा सकता है. यानी कार के डिजाइन में बदलाव होने के बावजूद इसका मौजूदा मॉडल वाला खास लुक पूरी तरह खत्म नहीं होगा. साइड प्रोफाइल को नया अंदाज देने के लिए इसमें नए 16-इंच अलॉय व्हील्स भी दिए जा सकते है.
केबिन में मिलेगा ज्यादा प्रीमियम अहसास
नई बलेनो के अंदर भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमे मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. इसके साथ वायरलेस फोन चार्जर भी दिया जा सकता है. इन बदलावों से कार का केबिन पहले से ज्यादा मॉडर्न और प्रीमियम नजर आएगा.
पहली बार मिल सकता है ADAS
सेफ्टी के मामले में भी नई बलेनो को बड़ा अपडेट मिलने की उम्मीद है. इसमें पहली बार लेवल-1 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS दिया जा सकता है. इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. मौजूदा मॉडल में मिलने वाले हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक जैसे फीचर्स भी आगे जारी रह सकते हैं.
इंजन में भी हो सकता है बड़ा बदलाव
नई बलेनो में इस बार पावरट्रेन को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसमें नई स्विफ्ट में दिया गया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है. यह इंजन 82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है.
नई बलेनो की सबसे खास बातों में से एक इसका CNG पावरट्रेन हो सकता है. माना जा रहा है कि कंपनी CNG मॉडल के साथ AMT गियरबॉक्स का विकल्प दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो बलेनो कपंनी की पहली ऐसी कार बन सकती है जिसमें CNG के साथ ऑटोमैटिक यानी AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी.
कितनी हो सकती है कीमत?
नई बलेनो में कई नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट मिलने के बावजूद इसकी कीमत में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है. माना जा रहा है कि कंपनी कीमत में मामूली इजाफा कर सकती है. फिलहाल मौजूद बलेनो की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप-एंड वैरिएंट की कीमत 9.47 लाख रुपये तक जाती है. नई बलेनो की कीमत लॉन्च के समय ही साफ होगी.
किन कारों से होगा मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद नई मारुति बलेनो का मुकाबला प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट का Tata Altroz, Hyundai i20 और Toyota Glanza जैसी कारों में होगा. नए डिजाइन, ज्यादा फीचर्स, बेहतर सेफ्टी और संभावित CNG-AMT विकल्प के साथ मारुति को उम्मीद है कि नई बलेनो इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी.
ये भी पढ़ें- Audi Q3 की बुकिंग शुरू, 1 लाख रुपये में करें रिजर्व, जानें कितनी हो सकती है कीमत और क्या मिलेंगे फीचर्स
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
15 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
21 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines