Maruti Baleno discount sale details in hindi: इंडियन बाजार में 5 सीटर हैचबैक कार हमेशा हाई डिमांड में रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक कार है Baleno. कंपनी इस कार में सीएनजी इंजन भी ऑफर करता है। इस कार के अप्रैल 2024 में कुल 14049 यूनिट्स की सेल हुई है, यानी औसतन हर दिन इसके 468 यूनिट्स बिके हैं।
कंपनी 31 मई 2024 तक इस कार पर 55000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कार के सीएनजी इंजन पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, पेट्रोल के मैनुअल वर्जन पर 25 और ऑटोमैटिक पर 35 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 5-5 हजार रुपये स्क्रैप और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।
Baleno में 318 लीटर का बूट स्पेस
यह कार शुरुआती कीमत 8.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है, इसका टॉप वेरिएंट 11.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, कार के सीएनजी वेरिंएट की कीमत 10.08 लाख रुपये है। कार में ज्यादा सामान रखने के लिए 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट और छह एयरबैग मिलते हैं। यह हाई पावर कार है, जो सड़क पर 88.5 Bhp की मैक्सिमम पावर देती है।
Maruti Baleno के यह फीचर्स कार को बनाते हैं खास
- मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
- रियर सीट पर ISOFIX एंकरेज दिया गया है।
- कार में क्रूज कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले का फीचर आता है।
- कार में 360-डिग्री कैमरा और टच स्क्रीन सिस्टम है।
- सीएनजी पर यह कार 30.61km/kg की माइलेज देती है।
- चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha ऑफर किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?
ये भी पढ़ें: हॉलीवुड स्टाइल नई Mercedes Cabriolet से उठा पर्दा, जानें फीचर्स और इंजन की फुल डिटेल
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 hr agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
2 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
19 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
20 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
22 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
23 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines