Baleno पर 55000 रुपये का डिस्काउंट, अप्रैल में हर दिन कार के बिके 468 यूनिट

Maruti Baleno में चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha ऑफर किए जा रहे हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार सीएनजी पर 30.61km/kg की माइलेज देती है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट और छह एयरबैग मिलते हैं।

Maruti Baleno
विज्ञापन

Maruti Baleno discount sale details in hindi: इंडियन बाजार में 5 सीटर हैचबैक कार हमेशा हाई डिमांड में रही है। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी की एक कार है Baleno. कंपनी इस कार में सीएनजी इंजन भी ऑफर करता है। इस कार के अप्रैल 2024 में कुल 14049 यूनिट्स की सेल हुई है, यानी औसतन हर दिन इसके 468 यूनिट्स बिके हैं।

कंपनी 31 मई 2024 तक इस कार पर 55000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कार के सीएनजी इंजन पर 10 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, पेट्रोल के मैनुअल वर्जन पर 25 और ऑटोमैटिक पर 35 हजार रुपये तक कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 15 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और 5-5 हजार रुपये स्क्रैप और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है।

विज्ञापन

Baleno में 318 लीटर का बूट स्पेस

यह कार शुरुआती कीमत 8.03 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है, इसका टॉप वेरिएंट 11.81 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। वहीं, कार के सीएनजी वेरिंएट की कीमत 10.08 लाख रुपये है। कार में ज्यादा सामान रखने के लिए 318 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में हिल-होल्ड असिस्ट और छह एयरबैग मिलते हैं। यह हाई पावर कार है, जो सड़क पर 88.5 Bhp की मैक्सिमम पावर देती है।

Maruti Baleno के यह फीचर्स कार को बनाते हैं खास

  • मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं।
  • रियर सीट पर ISOFIX एंकरेज दिया गया है।
  • कार में क्रूज कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले का फीचर आता है।
  • कार में 360-डिग्री कैमरा और टच स्क्रीन सिस्टम है।
  • सीएनजी पर यह कार 30.61km/kg की माइलेज देती है।
  • चार ट्रिम Sigma, Delta, Zeta और Alpha ऑफर किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Scorpio N की रफ्तार कम करने आई Toyota की नई कार, 8 सीट और वुडन पैनल, जानें इसमें क्या है खास?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ