Maruti Suzuki की इन 5 कारों की बिक्री औंधे मुंह गिरी, कंपनी को हुआ इतना नुकसान
Author: News24 हिंदी
Jun 04, 2025 03:48 PM IST
Maruti Suzuki की छोटी कारों की डिमांड पिछले कुछ समय से कम हो रही है। इस समय कंपनी Baleno, Celerio, Dzire, Ignis और Swift भारत में बेचती है। बीते महीने (May 2025) कंपनी इन सभी कारों की बिक्री में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। पीछे महीने इन कारों की कुल 61,502 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 68,206 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। इस बार कंपनी की 6704 यूनिट्स कम बिकी जोकि एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है। लेकिन FY 2024-25 में कंपनी ने 125,159 यूनिट्स की बिक्री की थी तो वहीं FY 2025-26 में 123,093 यूनिट्स की बिक्री की है।आइये जनते हैं आखिर क्यों गिर रही है मारुति की छोटी कारों की बिक्री…
ग्राहकों ने बनाई Maruti की छोटी कारों से दूरी
मारुति सुजुकी की छोटी कारों की बिक्री लगातार गिर रही है और इसका सबसे बड़ा कारण कीमत का ज्यादा होना है। सेफ्टी फीचर्स बढ़ने से कॉस्ट भी बढ़ रही है जिसके चलते प्रोडक्ट की कीमत भी अपने आप बढ़ जाती है। लेकिन इतने ज्यादा सेफ्टी फीचर्स देने के बाद में कंपनी की कारें क्रैश टेस्ट में फ्लॉप साबित हो रही हैं। अब तो मारुति की सभी कारों में 6 एयरबैग स्टैण्डर्ड आने लगे हैं। माइलेज के मामले में आज भी मारुति की कारों का कोई जवाब नहीं है। डेली यूज़ से लेकर लंबी यात्रा के दौरान ये कारों पैसा वसूल होती हैं। कंपनी को सिर्फ सेफ्टी पर ही फोकस करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Hyundai की इस 7 सीटर फैमिली कार में आया नया वेरीएंट, 6 एयरबैग से मिलेगी फुल सेफ्टी
Maruti Alto और S-Presso की बिक्री गिरी
भारत में लगातार हर महीने Alto और S-Presso की भी बिक्री में गिरावट का दौर जारी है। पिछले महीने इन दोनों कारों की कुल 6,776 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 9,902 यूनिट्स का रहा था। इतना ही नहीं अप्रैल मई (FY 2024-25)में इन दोनों कारों की कुल 13,108 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि इस बार अप्रैल मई (FY 2025-26) के दौरान इन कारों की 21,421यूनिट्स की बिकी हैं। ये दोनों ही कारें एंट्री लेवल सेगमेंट में आती हैं लेकिन सेफ्टी जीरो हैइसके अलावा अप्रैल मई (FY 2024-25)में इन दोनों कारों की कुल 13,108 यूनिट्स बिकी और इस बार अप्रैल मई (FY 2025-26) के दौरान इन कारों की 21,421यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं।
यह भी पढ़ें: New EV Policy: इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी 110% से घटकर 15% हुई!
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines