3.99 लाख कीमत, 31 की माइलेज, संकरी जगहों से मक्खन की तरह निकल जाती है Maruti की ये Car

Maruti की इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग है, कार में लॉन्ग रूट पर कम्फर्ट राइड के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिलती है। कार में ऑटोमैट्रिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।

Maruti cars

Maruti cars

Maruti Alto K10 dimension details in hindi: सिटी में रोजमर्रा के यूज के लिए लोग स्मॉल साइज कार ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये संकरी जगहों और जाम में आसानी से निकल जाती हैं। इसी सेगमेंट में Maruti की एक स्मार्ट कार है Alto K10. यह कार 167mm के जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जिससे टूटी सड़कों पर ये कार जमीन पर टच नहीं होती है, इसे चलाने में आसानी होती है। दरअसल, कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को ग्राउंड क्लीयरेंस कहते हैं।

विज्ञापन

Maruti Alto K10 में आते हैं अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन 

Maruti Alto K10 में 2380 mm का व्हीलबेस मिलता है, जिससे कार को कम जगह से मोड़ना और निकालाना आसान होता है। दरअसल, व्हीलबेस कार के अगले बंपर से पीछे तक की दूरी को कहते हैं। इस कार की चौड़ाई 1579 mm की है, इसकी लंबाई 3731 mm की है। यह कार 1474 mm की हाइट के साथ आती है। मारुति की इस क्यूट कार में 998 cc का हाई पावर इंजन दिया गया है। हाई पिकअप के लिए कार में 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कार का बेस वेरिएंट 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसका सीएनजी वर्जन 6.85 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इस कार में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन आते हैं।

विज्ञापन
Maruti  Alto K10
Length 3530 mm
Width 1490 mm
Height 1520 mm

 

Maruti Alto K10 में 145 kmph की टॉप स्पीड

ये कंपनी की न्यू जनरेशन कार है, कंपनी का दावा है कि ये कार सड़क पर 145 kmph की टॉप स्पीड आसानी से निकाल लेती है। कार का CNG इंजन 31.59 km/kg तक की माइलेज देता है। वहीं, कार का पेट्रोल वर्जन 24.39 kmpl की माइलेज देता है। ये हाइटेक कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में ऑफर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Maruti Alto K10 
Car Specifications
Price
Rs. 4.84 Lakh onwards
Mileage
24.39 to 33.85 kmpl
Engine 998 cc
Safety
2 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

 

विज्ञापन

Maruti Alto K10 में आते हैं ये धांसू फीचर्स

  • Maruti की इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 2 स्टार रेटिंग मिली हुई है।
  • ये 5 सीटर फैमिली कार है और इसमें 13 इंच के टायर साइज मिलते हैं।
  • कार में लॉन्ग रूट पर कम्फर्ट राइड के लिए हैवी सस्पेंशन पावर मिलती है।
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल मिलता है, जो कार को तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • इस कार में एयरबैग दिए गए हैं, जो हादसे के समय चोटिल होने से बचाते हैं।

कार में 8 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम

Maruti Alto को बाजार में Renault Kwid कम्पीट करती है। Renault Kwid में 130kmph की टॉप स्पीड मिलती है। इस स्टाइलिश कार में 8 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम दिया गया है। कार की लंबाई 3731 mm की है, जिसे इसे कंट्रोल करना आसान है।

Renault Kwid 
Car Specifications
Price
Rs. 5.69 Lakh onwards
Mileage 21.7 to 22 kmpl
Engine 999 cc
Safety
1 Star (Global NCAP)
Fuel Type Petrol
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

विज्ञापन

Renault Kwid में 999 cc इंजन दिया गया है, जो सड़क पर 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट होता है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स आता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं। कार में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डुअल टोन कलर ऑप्शन आता है। कार का बेस मॉडल 4.69 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इस कार का पेट्रोल इंजन 24.39 kmpl तक की माइलेज देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ