Maruti Alto K10 emi plan details in hindi: बाजार में सस्ती एंट्री लेवल गाड़ियों की हाई डिमांड रहती है। किफायती कीमत पर मिलने वाली ये कारें सीएनजी इंजन में भी आती है। ये हाई माइलेज 5 सीटर गाड़ियां न्यू जनरेशन स्मार्ट फीचर्स के साथ अवेलेबल हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Maruti Alto K10. इस कार में 998 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, जो 167mm के जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं।
1.25 लाख डाउन पेमेंट देकर घर ले जाएं ये कार
इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में सभी पावर विंडो और डिजिटल डिस्प्ले आता है। आप 1.25 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर इस कार को घर ले जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए हर महीने 10 फीसदी ब्याजदर के साथ 7629 रुपये देने होंगे। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम के अनुसार ब्याजदर और प्रति माह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीक के शोरूम पर जाना होगा।
पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन ऑप्शन
कार का बेस मॉडल 3.99 लाख रुपये (दिल्ली) एक्स शोरूम पर मिलता है। ये कार 4.84 लाख रुपये ऑन रोड पर आ रही है। टॉप मॉडल की बात करें तो ये 7.21 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इस कार में 5 सीटर ऑप्शन और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है।
कार में 145 kmph की टॉप स्पीड और एडवांस फीचर्स
इस कार का पेट्रोल इंजन 24.39 kmpl तक की माइलेज देता है। हाई स्पीड के लिए इस कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मारुति की ये धाकड़ कार सड़क पर 145 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार की लंबाई 3530 mm है, यह कार हाई पिकअप के लिए 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दिखने में छोटी इस कार की चौड़ाई 1490 mm की है, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है।
Maruti Alto K10 में आते हैं ये फीचर्स
- कार में डुअल टोन कलर ऑप्शन और एडजस्टेबल सीट।
- एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती है।
- कार की हाइट 1520 mm की है और ये पावर स्टीयरिंग के साथ मिलती है।
- Maruti Alto K10 में तेज स्पीड के लिए थ्री सिलेंडर इंजन दिया गया है।
- कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Alto K10 का ऑप्शन है ये कार
Maruti Alto K10 का बाजार में Renault Kwid से सीधा मुकाबला होता है। यह कार 999 cc इंजन के साथ आती है, इसमें 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट मिलता है। यह कार सड़क पर 130kmph की टॉप स्पीड देती, इस कार की लंबाई 3731 mm की है। इस कार में हिल स्टार्ट असिस्ट दिया गया है, जिससे इसे ढलान पर चलाना आसान है। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है।
ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट
ये भी पढ़ें: Honda की इस कार का आएगा स्पोर्टी वेरिएंट, लुक्स में देती है Innova को टक्कर
ये भी पढ़ें: इस 5 Seater SUV का आने वाला है EV वर्जन, 10.87 लाख कीमत और 433 लीटर का बूट स्पेस
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
2 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
4 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines