बारिश में भीगने से अच्छा, घर ले आएं 3.99 लाख वाली ये Car; 7000 रुपये पड़ेगी EMI

Maruti की ये धाकड़ कार सड़क पर 145 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार की लंबाई 3530 mm है, कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और सीएनजी इंजन का ऑप्शन अवेलेबल है।

Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

विज्ञापन

Maruti Alto K10 emi plan details in hindi: बाजार में सस्ती एंट्री लेवल गाड़ियों की हाई डिमांड रहती है। किफायती कीमत पर मिलने वाली ये कारें सीएनजी इंजन में भी आती है। ये हाई माइलेज 5 सीटर गाड़ियां न्यू जनरेशन स्मार्ट फीचर्स के साथ अवेलेबल हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Maruti Alto K10. इस कार में 998 cc का हाई पावर इंजन मिलता है, जो 167mm के जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। बता दें ग्राउंड क्लीयरेंस कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को कहते हैं।

 

विज्ञापन

 

1.25 लाख डाउन पेमेंट देकर घर ले जाएं ये कार

इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर और एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार के टॉप मॉडल में सभी पावर विंडो और डिजिटल डिस्प्ले आता है। आप 1.25 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर इस कार को घर ले जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको पांच साल के लिए हर महीने 10 फीसदी ब्याजदर के साथ 7629 रुपये देने होंगे। बता दें डाउन पेमेंट और लोन स्कीम के अनुसार ब्याजदर और प्रति माह किस्त में बदलाव किया जा सकता है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीक के शोरूम पर जाना होगा।

पेट्रोल और सीएनजी दो इंजन ऑप्शन

कार का बेस मॉडल 3.99 लाख रुपये (दिल्ली) एक्स शोरूम पर मिलता है। ये कार 4.84 लाख रुपये ऑन रोड पर आ रही है। टॉप मॉडल की बात करें तो ये 7.21 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार CNG पर 31.59 km/kg तक की माइलेज आसानी से निकाल लेती है। इस कार में 5 सीटर ऑप्शन और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज मिलती है।

विज्ञापन

 

कार में 145 kmph की टॉप स्पीड और एडवांस फीचर्स

इस कार का पेट्रोल इंजन 24.39 kmpl तक की माइलेज देता है। हाई स्पीड के लिए इस कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। मारुति की ये धाकड़ कार सड़क पर 145 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार की लंबाई 3530 mm है, यह कार हाई पिकअप के लिए 66 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। दिखने में छोटी इस कार की चौड़ाई 1490 mm की है, जिससे यह संकरी जगहों से आसानी से निकल जाती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है, जो इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करने में मदद करता है।

विज्ञापन

Maruti Alto K10 में आते हैं ये फीचर्स

  • कार में डुअल टोन कलर ऑप्शन और एडजस्टेबल सीट।
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट मिलती है।
  • कार की हाइट 1520 mm की है और ये पावर स्टीयरिंग के साथ मिलती है।
  • Maruti Alto K10 में तेज स्पीड के लिए थ्री सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

Maruti Alto K10 का ऑप्शन है ये कार 

Maruti Alto K10 का बाजार में Renault Kwid से सीधा मुकाबला होता है। यह कार 999 cc इंजन के साथ आती है, इसमें 67bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क जनरेट मिलता है। यह कार सड़क पर 130kmph की टॉप स्पीड देती, इस कार की लंबाई 3731 mm की है। इस कार में हिल स्टार्ट असिस्ट दिया गया है, जिससे इसे ढलान पर चलाना आसान है। इस कार में 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेट सिस्टम आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ