हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Maruti ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, विश्व स्तर पर टॉप 30 वाहन निर्माताओं में हुई शामिल

विज्ञापन

Maruti News: मारुति सुजुकी राजस्व में 1 लाख करोड़ रुपये (14.5 बिलियन डॉलर) को पार करने वाली भारत की पहली यात्री वाहन निर्माता बन गई है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, यह अब वैश्विक स्तर पर शीर्ष 30 वाहन निर्माताओं की लीग में प्रवेश कर गई है। टाटा मोटर्स भी पहले से इस लीग में शामिल है, अब जहां इसके बाद वैश्विक रैंकिंग में यह दूसरा भारतीय पीवी निर्माता है।

टाटा मोटर्स को मुख्य रूप से जगुआर लैंड रोवर से दो-तिहाई से अधिक राजस्व योगदान को देखते हुए 17वें स्थान पर रखा गया है। बलेनो और ब्रेजा की निर्माता अब राजस्व के आधार पर वैश्विक रैंकिंग में 28वें स्थान पर है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, वोक्सवैगन, टोयोटा और स्टेलेंटिस $ 293 बिलियन, $ 271 बिलियन और इसी क्रम में $ 189 बिलियन के राजस्व के साथ शीर्ष वाहन निर्माता हैं।

और पढ़िए – MG Comet EV VS Tata Tiago EV: MG की कीमत कम तो Tata स्पेस में आगे, जानें डिटेल कंपैरिजन

भारत में हैं हम, यह हमारा प्लस पॉइंट 

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा, ‘कहां से हम यहां तक पहुंचे हैं। जिस तरह से चीजें दिख रही हैं, हम हमारी विस्तार योजनाओं के साथ केवल और सुधार ही करना चाहेंगे। हमारा प्लस पॉइंट यह है कि हम भारत में हैं, जो तेज गति से बढ़ रहे कुछ बाजारों में से एक है। जिस तरह से अर्थव्यवस्था का प्रबंधन किया जा रहा है, उसमें सभी के बढ़ने की संभावना है। सरकार की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं होने से कंपनियों को कोई रोक नहीं सकता है।’

और पढ़िए – MG Comet EV: सबसे सस्ती ईवी कार लॉन्च, एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर खर्च पर महीने भर चलेगी, जानें किस डेट से बुकिंग

कंपनी ने बुधवार को घोषणा की कि वह निर्यात सहित अनुमानित बाजार मांग के आलोक में प्रति वर्ष 10 लाख यूनिट तक की उत्पादन क्षमता वाला एक नया संयंत्र स्थापित करेगी।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें