अगर आप रोज कार लेकर सड़क पर निकलते हैं, तो सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस और आसी साथ रखना ही काफी नहीं है. सरकार की तरफ से कुछ ऐसे सेफ्टी फीचर्स और जरूरी चीजें अनिवार्य की गई हैं, जिनका कार में होना जरूरी है. अगर इसमें से कोई चीज नहीं है या नियमों का पालन नहीं किया गया, तो ट्रैफिक चेकिंग के दौरान चालान भी कट सकता है.
HSRP और फ्यूल स्टिकर जरूर जांचें
अगर आपकी कार में अब भी पुरानी या लोकर नंबर प्लेट लगी हुई है तो उसे बदल देना चाहिए. सरकार ने सभी वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और विंडशील्ड पर कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर अनिवार्य किए हैं. हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में लेजर कोड औ होलोग्रा जैसे सेफ्टी फीचर्स होते हैं, जिससे गाड़ी की पहचान आसान हो जाती है और फर्जी नंबर प्लेट पर रोक लगाने में मदद मिलती है. अगर वाहन में HSRP नहीं है, तो करीब 5,000 से 10,000 रुपये तक का चालान हो सकता है.
सीटबेल्ट सिर्फ आगे नहीं, पीछे भी जरूरी
आज की नई कारों में आगे और पीछे बैठे यात्रियों के लिए सीट बेल्ट सुरक्षा के लिए अहम है. पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए भी थ्री पॉइंट सीट बेल्ट का इस्तेमाल जरूरी है. कई कारों में सीट बेल्ट रिमाइंडर अलार्म भी दिया जाता है. अगर कोई सीट बेल्ट नहीं लगाता या अलार्म बंद करने के लिए फर्जी फ्लिप इस्तेमाल करता है तो ट्रैफिक नियमों के हिसाब से कार्रवाई हो सकती है. पीछे सीट बेल्ट न लगाने प करीब 1000 रुपये तक का चालान भी हो सकता है.
ABS, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट का रखें ध्यान
मॉर्डन कारों में मिलने वाले कई सेफ्टी फीचर्स आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं. इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टन, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड अलर्ट सिस्टम शामिल हैं. स्पीड अलर्ट सिस्टम 80 किमी प्रति घंटा और 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पर ड्राइवर को चेतावनी देता है. इन फीचर्स को हटाना मॉडिफाई करना या बाईपास करना नियमों के खिलाफ माना जा सकता है.
ये फीचर्स आपकी सुरक्षा के लिए क्यों जरूरी हैं?
इस सभी फीचर्स का मकसद सड़क हादसों को कम करना और ड्राइवर और यात्रियों का सुरक्षा बढ़ाना है. हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट गाड़ी की सही पहचान करती है. सीट बेल्ट दुर्घटना के समय गंभीर चोट का खतरा कम करती है. वैसे ही ABS अचानक ब्रेक लगाने पर वाहन का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. रियर पार्किंग सेंसर पार्किंग को आसान और सुरक्षित बनाते हैं, जबकि स्पीड अलर्ट सिस्टम सुरक्षित गति बनाए रखने की याद दिलाता है.
एक बार कार की जांच जरूर कर लें
अगर आप रोज कार चलाते हैं, तो अपनी कार में इन सभी जरूरी फीचर्स की एक बार जरूर जांच कर लें नियमों का पालन करने से न सिर्फ आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान अनावश्यक चालान से भी बचा जा सकेगा.