Mahindra XUV700 diesel MX 7 seater details in hindi: महिंद्रा ने अपनी धाकड़ कार एक्सयूवी 700 के 7 सीटर ऑप्शन में नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब XUV700 में MX 7 वेरिंएट मिलेगा, इसमें डीजल इंजन दिया गया है। अभी तक MX वेरिएंट 5 सीटर डीजल मॉडल में आता था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने Mahindra XUV700 diesel MX 7 की कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस बिग साइज कार के इंटीरियर फीचर्स और कलर ऑप्शन में कोई चेंज नहीं किया है। बता दें कार का नया 7 सीटर वर्जन 5 सीटर डीजल कार से 40000 रुपये मंहगा है।
क्रूज कंट्रोल और एनालॉग डायल
नई कार में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, कार में 7-इंच एमआईडी और एनालॉग डायल दिया गया है। Mahindra XUV700 में 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस कार में एलईडी लाइट, क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV700 का टॉप मॉडल 34.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
6 स्पीड गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ
Global NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में पांच कलर ऑप्शन (Everest White, Midnight Black, Dazzling Silver, Electric Blue, और Red Rage) मिलते हैं। यह कार डीजल पर 153 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देगी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।
Mahindra XUV 700 के बारे में यह भी जानें
- XUV 700 में कुल छह वेरिएंट MX, MX 7, AX3, AX5, AX7, और AX7L आते हैं।
- इसमें LED हेडलैंप और C शेप LED DRL दिए गए हैं।
- इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
- कार में 360 डिग्री कैमरा और 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
- कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है।
ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
7 hrs agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
9 hrs agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
1 day agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
1 day ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
2 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines