Mahindra ने चुपके से लॉन्च कर दी अपनी यह नई SUV, 7 सीटर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स, जानें कीमत

Mahindra XUV700 में 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस कार में एलईडी लाइट, क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Mahindra XUV700 diesel MX 7 (1)

Mahindra XUV700 diesel MX 7 seater details in hindi: महिंद्रा ने अपनी धाकड़ कार एक्सयूवी 700 के 7 सीटर ऑप्शन में नया वेरिएंट लॉन्च किया है। अब XUV700 में MX 7 वेरिंएट मिलेगा, इसमें डीजल इंजन दिया गया है। अभी तक MX वेरिएंट 5 सीटर डीजल मॉडल में आता था।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने Mahindra XUV700 diesel MX 7 की कीमत 15 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी है। हालांकि कंपनी ने अपनी इस बिग साइज कार के इंटीरियर फीचर्स और कलर ऑप्शन में कोई चेंज नहीं किया है। बता दें कार का नया 7 सीटर वर्जन 5 सीटर डीजल कार से 40000 रुपये मंहगा है।

विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल और एनालॉग डायल

नई कार में 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलेगा, कार में 7-इंच एमआईडी और एनालॉग डायल दिया गया है। Mahindra XUV700 में 8-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस कार में एलईडी लाइट, क्रूज कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। Mahindra XUV700 का टॉप मॉडल 34.13 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

6 स्पीड गियरबॉक्स और पैनोरमिक सनरूफ

Global NCAP क्रैश टेस्ट में कार को 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। कार में पांच कलर ऑप्शन (Everest White, Midnight Black, Dazzling Silver, Electric Blue, और Red Rage) मिलते हैं। यह कार डीजल पर 153 bhp की पावर और 360 Nm का टॉर्क देगी है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा।

Mahindra XUV 700 के बारे में यह भी जानें

विज्ञापन
  • XUV 700 में कुल छह वेरिएंट MX, MX 7, AX3, AX5, AX7, और AX7L आते हैं।
  • इसमें LED हेडलैंप और C शेप LED DRL दिए गए हैं।
  • इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलता है।
  • कार में 360 डिग्री कैमरा और 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए हैं।
  • कार में सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग का फीचर मिलता है।

ये भी पढ़ें: नई Maruti Swift का क्यों करें इंतजार? Tata दे रहा Swift की कीमत पर ये शानदार कार; जानें डिटेल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ