हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahindra की इस Ev Car में सिंगल चार्ज पर 456 km की ड्राइविंग रेंज, 378 लीटर का है बूट स्पेस

Mahindra XUV400 EV में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, कार में कंपनी फास्ट चार्जिंग ऑप्शन देती है। इसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग और हिल हाेल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है।

विज्ञापन
Mahindra Cars

Mahindra XUV400 EV car: महिंद्रा अपनी स्टाइलिश कार में एडवांस फीचर्स देता है, इसी कड़ी में कंपनी की एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार है XUV400. यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 456 km तक चलती है। इसमें एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कार में दो बैटरी पैक और हाई ड्राइविंग रेंज

महिंद्रा की यह धाकड़ ईवी कार 34.5 kWh और 39.4 kWh की बैटरी पैक के साथ आती है। कार का 34.5 kWh बैटरी वाला इंजन 375 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल कलस्टर मिलता है।

सेफ्टी के एडवांस फीचर्स मिलते हैं

Mahindra XUV400 EV शुरुआती कीमत 16.63 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर आती है। इसमें सेफ्टी के लिए एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) दिया गया है। इस सिस्टम से किसी अन्य वाहन या व्यक्ति के कार के अधिक नजदीक आने पर अलर्ट जारी होता है।

कार में फास्ट चार्जिंग ऑप्शन

Mahindra XUV400 EV में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, कार में कंपनी फास्ट चार्जिंग ऑप्शन देती है, जिससे महज 50 मिनट में यह कार 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। यह कार 7.2 kW की चार्जिंग कैपेसिटी के साथ ऑफर की जा रही है।

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और हाई पावर

महिंद्रा की यह कार बाजार में टाटा पंच ईवी को टक्कर देती है। पंच की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 11.83 लाख रुपये ऑन रोड में आती है। इस 5 सीटर कार में 25 और 35 kWh बैटरी पैक मिलता है। इसके अलग-अलग वेरिएंट में 315 और 421 km तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

ये भी पढ़ें: BYD का पहला पिकअप ट्रक लॉन्च, Isuzu को देगा टक्कर, 1.5 लीटर का टर्बों इंजन

ये भी पढ़ें: Tata Altroz Racer का क्यों करें इंतजार? जब उससे कम कीमत पर मिल रही Maruti की यह स्पोर्ट्स लुक कार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें