Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO को इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। तेजी से इस एसयूवी ने अपने सेगमेंट में जगह बनाई है। अब महिंद्रा ने घोषणा कर दी है कि Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी का दावा है कि इस SUV में बड़े और बच्चे सभी को पूरी सेफ्टी मिलेगी। डिजाइन के मामले में यह काफी मजबूत और स्पोर्टी है। आपको बता दें कि जब पहली बार इस गाड़ी की बुकिंग शुरू हुई तक महज 60 मिनट में 50,000 बुकिंग्स मिली।
इंजन ऑप्शन
नई XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं और 21.2 km/l तक की माइलेज ऑफर करते हैं।
यह भी पढ़ें: आ रही है TVS की पहली एडवेंचर बाइक, Royal Enfield को मिलेगी कड़ी टक्कर
6 एयरबैग्स
महिंद्रा XUV 3XO के डिजाइन में नयापन देखने को मिलता है। सामने से इसका डिजाइन बोल्ड है, जबकि साइड और पीछे से इसके डिजाइन में प्रीमियम फील मिलता है। इस गाड़ी में 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है और यह एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करता है।इसकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जहां आप काफी सामन रख सकते हैं।
सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। स्पेस के मामले में भी यह एक बढ़िया एसयूवी हैली यूज़ के अलावा इसके साथ लॉन्ग ड्राइव का भी मज़ा आप ले सकते हैं। कीमत और फीचर्स के ममाले में यह वाकई वैल्यू फॉर मनी साबित होती है। भरत में इसका मुकाबला Nexon, Brezza और Sonet से होगा।
यह भी पढ़ें: इन कारों पर नहीं लगता टैक्स, लिस्ट में Maruti से लेकर Toyota शामिल, लाखों की होगी बचत
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines