Mahindra XUV 3XO mileage Update: महिंद्रा की आगामी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV 3XO की माइलेज से लेकर इंजन तक के बारे में खुलासा हो गया है। इसका ग्लोबल लॉन्च 29 अप्रैल को होगा। इस बार महिंद्रा ने पूरी तैयारी कर ली है। लॉन्च से पहले ही इस गाड़ी के कई फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।
इसमें सबसे बड़ा सनरूफ, बड़ा डिस्प्ले और फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। नई महिंद्रा XUV 3X0 का सीधा मुकाबला मारुति ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और टाटा नेक्सन से होगा। अब जानते हैं इसके इंजन से लेकर माइलेज तक के बारे में…
Mahindra XUV 3XO
इंजन और माइलेज
नई Mahindra XUV 3XO को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लाया जायेगा। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 131hp की पावर देगा, दूसरा 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल इंजन जो 117 hp की पावर के साथ आयेगा और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। ARAI के मुताबिक नई XUV 3XO 20.1 kmpl की माइलेज देगी।
फीचर्स की भरमार
नई XUV 3X0 में सबसे बड़ा सनरूफ देखने को मिलेगा, जोकि इसकी एक बड़ी खूबी मानी जा रही है, आमतौर पर इतना बड़ा सनरूफ महंगी लग्जरी कारों में ही अभी तक देखने में आता रहा है। इस फीचर का नाम नाम स्काईरूफ दिया है। इसके अलावा इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेन्मेंट सिस्टम मिल सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो गाड़ी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नया अपहोल्स्ट्री, नया सेंटर कंसोल औए नए डिजाइन वाले AC वेंट्स मिल सकते हैं। भारत में इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: देश की अकेली कार जो देती है 34km से ज्यादा की माइलेज, कीमत महज 5.36 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
15 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
18 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
23 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines