देश की अकेली कार जो देती है 34km से ज्यादा की माइलेज, कीमत महज 5.36 लाख से शुरू

पेट्रोल मोड Celerio कार 26.68kmpl की अधिकतम माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 34.43 km/kg की माइलेज देती है। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।

Suzuki_786d2b

Best Mileage Car: कितना देती है…. ये सवाल अक्सर आपको सुनने में आता है। दरअसल पेट्रोल –डीजल की कीमतें अक्सर कम और ज्यादा होती रहती हैं ऐसे में इसका असर कार चलाने वालों पर भी पड़ता है। ऐसे में लोग CNG कारों की तरफ शिफ्ट हो गये हैं। इलेक्ट्रिक कारें अभी बहुत कम ऑप्शन के साथ आ रही हैं।

कंपनियां बेसिक जरूरत न समझते हुए प्रीमियम और हाई टेक फीचर्स देने में लगी हैं। अब ऐसे में CNG कारें बेस्ट ऑप्शन मौजूदा दौर में है। फैक्ट्री फिटेड CNG कारें ज्यादा सेफ मानी जाती हैं। लेकिन जब बात सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार की हो तो सिर्फ एक ही ऐसी कार है जो इस भरोसे पर टिकी है। हम बात का रहे हैं मारुति सुजुकी Celerio के बारे में।

34km से ज्यादा की माइलेज
मारुति सुजुकी Celerio में K-Series का 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें पेट्रोल और CNG का ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। पेट्रोल मोड पर यह कार 26.68kmpl की अधिकतम माइलेज ऑफर करती है जबकि CNG मोड पर यह 34.43 km/kg की माइलेज देती है। इस कार की कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।

Maruti Celerio

Maruti Celerio

बढ़िया स्पेस और फीचर्स

Celerio में आपको अच्छा स्पेस मिल जाता है। 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। इसका डिजाइन बोल्ड है। CNG किट की वजह से इसके बूट में आपको अच्छा स्पेस नहीं मिलता। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ABS, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, सेगमेंट-फर्स्ट हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह एक वैल्यू फॉर मनी कार है जिसे सिटी से लेकर हाईवे पर आप मजे से ड्राइव कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ