हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

25 हजार ज्यादा देकर मिलेगी लग्जरी! Mahindra XEV 9S का नया 6-सीटर मॉडल लॉन्च, जानें कितनी है कीमत

महिंद्रा की XEV 9S अब नए 6 सीटर वेरिएंट में आ गई है. कंपनी ने इसमें दूसरी रो में केप्टन सीट्स दी है. जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा स्पस और कम्फर्ट मिलेगा. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत की जानकारी.

विज्ञापन
Mahindra XEV 9S का नया 6-सीटर अवतार लॉन्च हो गया है. (Image Credit-Mahindra)

महिंद्रा ने अपनी XEV 9S का नया 6 सीटर वेरिएंट पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिकट गाड़ी का अब 6 सीटर एडिशन लॉन्च किया है. इसकी सेंकड रो में बेंच सीट की जगह दो अलग अलग केप्टन सीट दी गई है. इससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा स्पेस और आसाम मिलेगा. ये वेरिएंट उन लोगों के लिए सही जो कम्फर्ट को पसंद करते हैं.

कितनी है 6 सीटर XEV 9S की कीमत

Mahindra XEV 9S के नए 6 सीटर वेरिएंट की कीमत 25.25 लाख रुपये हैं. ये मॉडल 7 सीटर वेरिएंट से करीब 25 हजार रुपये महंगा है. ऐसे में इस गाड़ी की फुल रेंज कीमत की बात की जाए तो ये 20.65 से शुरू होकर 30.15 लाख तक जाती है. नया 6 सीटर विकल्प Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above वेरिएंट में उपलब्ध होगा.

दूसरी रो में मिली Captain Seats

गाड़ी के नए वेरिएंट में सबसे बड़ा चेंट दूसरी लाइन की सीटिंग में हुआ है. यहां तीन की बजाय दो अलग अलग कैप्टन सीट मिलती हैं. इतना ही नहीं दोनों सीट्स के बीच सेंटर कंसोल दिया गया है. जिसमें आर्मरेस्ट और कपहोल्डर्स भी मिलते हैं. इससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को लॉन्ग ड्राइव के दौरान ज्यादा आराम मिलता है.

विज्ञापन

कैसा है SUV का डिजाइन

XEV 9S के डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं हुआ है. एसयूवी के फ्रंट में कनेक्टेड LED DRLs और नीचे LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं. इसके अलावा फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, LED टर्न इंडिकेटर्स वाले ORVMs और बड़े अलॉय व्हील्स मिलते हैं. साथ ही नया महिंद्रा लोगो इसे प्रीमिय लुक देता है.

Image Credit- Mahindra

ये भी पढे़ं- भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कारें, 1 लीटर पट्रोल में मिलेगी 28 किमी तक की रेंज!

विज्ञापन

कैसे है कैबिन का सेटअप

इस गाड़ी में तीन 12.3 इंच स्क्रीन का सेटअप मिलता है. डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर इंफोटेनमेंट स्क्रीन और फ्रंट पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं. इसके साथ ही पैनोरमिक ग्लास रूफ वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फिचर्स मिलते हैं.

सेफ्टी में भी कई फीचर्स

इस SUV की सेफ्टी की बात की जाए तो इसमें 7 एयरबैग, 360 कैमरा TPMS, ESP, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ISOFIX मिलता है. साथ ही कार में लेवल 2 ADAS भी दिया गया है, जो Forward Collision Warning, Lane Keep Assist और Rear Cross Traffic Alert जैसे फीचर्स से लैस है.

विज्ञापन

कितने मिलेंगे बैटरी ऑप्शन और कितनी है रेज?

Mahindra XEV 9S में 59kWh, 70kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं. कंपनी के मुताबिक 59kWh बैटरी के साथ 521 km की MIDC रेंज मिलती है. 70kWh बैटरी वाला मॉडल 600 km तक चलता है, जबकि 79kWh बैटरी पैक से 679 km की क्लेम्ड रेंज मिलती है.

20 मिनट में 20 से 80% चार्ज

कंपनी के मुताबिक इसके 79kWh बैटरी 180kW DC फास्ट चार्जर दिया गया है, जिसकी मदद से इसे 20 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढे़ं- 24 अगस्त को एंट्री लेगी नई Bajaj Pulsar, नए इंजन से लेकर TFT तक, जानें क्या बदलेगा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Mahindra

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola