हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

SUV सेगमेंट का पासा पलटने आ रही Mahindra की यह धांसू कार, कीमत भी 7 लाख से कम!

विज्ञापन
Mahindra car

SUV Cars: इंडिया में एसयूवी कार सबसे अधिक बिकने वाले सेगमेंट में से एक है। यही वजह है कि सभी कंपनियां  मार्केट में कम कीमत की एसयूवी कार लेकर आ रही हैं। हाल ही में Hyundai ने अपनी छोटू कार Exter को लॉन्च करने का ऐलान किया है। अब Mahindra इस सेगमेंट में अपनी कार लेकर आ रहा है।

कीमत 7 लाख से कम 

हाल ही में Mahindra की यह नई एसयूवी, टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत और लॉन्च के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार Punch और Exter को टक्कर देगी। इसकी शुरूआती कीमत लगभग 7 लाख एक्स शोरूम हो सकती है।

और पढ़िए – कार में करें हर माह यह चीज चेक, वरना चलती गाड़ी कभी भी हो जाएगी सीज, करने पड़ेंगे लाखों खर्च 

यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी

जानकारी के मुताबिक यह कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी। बताया जा रहा है कि यह कंपनी की माइक्रो एसयूवी कार XUV 100 का अपडेट वर्जन होगा। यह कंपनी की XUV लाइनअप की एंट्री-लेवल कार होगी। स्पॉट की गई प्रोटोटाइप मॉडल के विंडशील्ड पर E20 फ्यूल की लेबलिंग देखी गई है।

5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा

कार में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल पेट्रोल मिल सकता है। यह इंजन 82 Bhp की पावर देगी। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। सेफ्टी के लिए एबीएस, एयरबैग और एडीएएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। कार में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, अलॉय व्हील, रियर पार्किंग सेंसर और कई कलर ऑप्शन मिलेंगे।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें