---विज्ञापन---

कार में करें हर माह यह चीज चेक, वरना चलती गाड़ी कभी भी हो जाएगी सीज, करने पड़ेंगे लाखों खर्च 

When to Change Coolant of Car : गर्मियों में हम जिस तरह अपने शरीर का अधिक ध्यान रखते हैं, उसी तरह बढ़ते तापमान से बचाने के लिए अपनी प्यारी कार को एक्ट्रा केयर देनी चाहिए। अकसर गर्मी में कार का तापमान बढ़ जाता है। एक सीमा से अधिक तापमान बढ़ने से इंजन सीज होने का […]

When to Change Coolant of Car : गर्मियों में हम जिस तरह अपने शरीर का अधिक ध्यान रखते हैं, उसी तरह बढ़ते तापमान से बचाने के लिए अपनी प्यारी कार को एक्ट्रा केयर देनी चाहिए। अकसर गर्मी में कार का तापमान बढ़ जाता है। एक सीमा से अधिक तापमान बढ़ने से इंजन सीज होने का खतरा बना रहता है। आइए आपको कुछ आसान टिप्स बताते हैं जिससे आपकी कार भी रहेगी कूल और आपको उसकी सर्विस पर अधिक जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।

कार को ठंडा रखता है कूलेंट 

कार को ठंडा रखने का काम कूलेंट का होता है। दरअसल, कूलेंट डिस्टिल वाटर का एक मिस्चर होता है। लेकिन एयर टाइट होने के कारण ये भाप बन कर नहीं उड़ पताता है। कई बार उबल जाने या अधिक गर्म होने पर कार में मौजूद कूलेंट जल्दी अपनी प्रॉपर्टी खत्म कर देता है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 70 हजार से कम कीमत और 45 kmpl की हाई माइलेज, इस स्कूटर का नाम सुन फूल रही Honda और TVS की सांसें

इंजन और रेडिएटर में जंग लगना

हमें कूलेंट को हर महीने चेक करना चाहिए। कूलेंट गर्म होकर बॉटल में चिपक जाता है। इससे केवल पानी ही इंजन में जाता है, जो इंजन और रेडिएटर में जंग लगा देता है। इससे कार ओवरहीट होती और फिर इंजन सीज होने तक का खतरा बना रहता है।

---विज्ञापन---

कार ओवरहीट होती है

कूलेंट का सर्कुलेशन वाटर पंप के जरिए इंजन के आउटर चैंबर में जाता है। जिससे इंजन ठंडा रखने में मदद मिलती है। तापमान अधिक होने पर यह सर्कुलेशन तेजी से बढ़ती है। कूलेंट कम होने या न होने की स्थिति में कार ओवरहीट होती है और इंजन सीज होकर बंद हो जाएगा।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2023 02:12 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola