Mahindra Vision S: भारत में एसयूवी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी को देखते हुए Mahindra अपनी नई-नई गाड़ियों पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी पहले ही स्कॉर्पियो-N फेसलिफ्ट, स्कॉर्पियो क्लासिक फेसलिफ्ट और थार फेसलिफ्ट की तैयारी कर रही है, लेकिन अब एक नई कॉम्पैक्ट रगेड SUV की चर्चा शुरू हो गई है. इस अपकमिंग मॉडल का नाम Vision S बताया जा रहा है, जिसे कई लोग “मिनी स्कॉर्पियो” भी कह रहे हैं. माना जा रहा है कि यह SUV अगले साल भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है और इसमें पेट्रोल, डीजल के साथ इलेक्ट्रिक ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं.
नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी Vision S
महिंद्रा की यह नई SUV कंपनी के NU_IQ मोनोकॉक मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली प्रोडक्शन कार होगी. खास बात यह है कि यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को भी सपोर्ट करता है. इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों सिस्टम दिए जा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर बनी SUVs ज्यादा हल्की, बड़ी और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली होंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक Vision S में 227mm तक का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है, जो खराब रास्तों पर भी बेहतर ड्राइविंग अनुभव देगा.
स्कॉर्पियो फैमिली का बन सकती है हिस्सा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Vision S को स्कॉर्पियो फैमिली का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसका डिजाइन काफी बोल्ड और स्पोर्टी होने की उम्मीद है. SUV में ट्विन पीक्स लोगो के साथ नई ग्रिल, दोनों तरफ तीन वर्टिकल LED लाइट्स, इनवर्टेड L-शेप हेडलाइट्स और नया स्पोर्टी बंपर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पिक्सल डिजाइन वाले फॉग लैंप भी दिए जा सकते हैं. हालांकि कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाए गए कुछ फीचर्स जैसे बोनट पर लिम्ब राइजर और रूफ लाइट्स प्रोडक्शन मॉडल में शायद न मिलें.
फीचर्स के मामले में भी होगी दमदार
स्पाई तस्वीरों और रिपोर्ट्स के मुताबिक Vision S में कई मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. SUV में बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा सभी सीटों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलने की उम्मीद है, जिससे लंबी यात्राएं ज्यादा आरामदायक बन सकती हैं.
ये भी पढ़ें- क्या पहाड़ों की चढ़ाई झेल पाएगी आपकी इलेक्ट्रिक कार? EV से जाने के पहले जान लें 5 कड़वे सच
पेट्रोल, डीजल और EV ऑप्शन की तैयारी
महिंद्रा Vision S को कई पावरट्रेन विकल्पों के साथ लॉन्च कर सकती है. इसमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन मिलने की संभावना है. डीजल मॉडल में कंपनी का 1.5 लीटर चार-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फिलहाल XUV 3XO में मिलता है. यह इंजन करीब 117bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं इलेक्ट्रिक वर्जन में रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की चर्चा है.
अगले साल हो सकती है लॉन्च
हालांकि कंपनी की ओर से अभी लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि Vision S को अगले साल भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो यह SUV सब-4 मीटर सेगमेंट में एक नया और मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकती है. इसकी संभावित कीमत 10.5 से 17.5 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) रहने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- Bugatti और Rolls-Royce के बाद SRK के कलेक्शन में शामिल हुई ये सुपर कार, कीमत और फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
5 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
9 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
11 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines