Mahindra Furio 8 LCV: छोटे और मीडियम बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा ने अपना नया FURIO 8 लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) पेश किया है। खास बात ये है कि अगर यह ट्रक बढ़िया माइलेज नहीं देगा तो ग्राहक इस ट्रक को वापस कर सकते हैं। यानी कंपनी को अपने ट्रक पर पूरा भरोसा है। नए FURIO 8 को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसमें 4-टायर कार्गो और 6-टायर कार्गो के ऑप्शन मिलेंगे। इसका डिजाइन सिंपल है लेकिन यह मजबूती के साथ आता है। आइये जानते हैं इस नए मॉडल के फीचर्स और इसमें मिलने वाले फायदों के बारे में…
फीचर्स और डिजाइन
महिंद्रा के नए Furio 8में कई अच्छे फीचर्स दिए गये हैं। यह देश का पहला लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) है जो 4-टायर में 20 फीट की लोड बॉडी और 6-टायर में 22 फीट की लोड बॉडी के साथ आता है। इतना ही नहीं इसमें 7 फीट चौड़ी लोडिंग स्पेस मिलता है। इसमें स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। कंपनी ने इसके केबिन को आरामदायक बनाया है। डाइवर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसमें सभी जरूरत की चीजें दी गई हैं। कंपनी ने केबिन को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नाम दिया है।
इंजन और गारंटी
इंजन की बात करें तो इसमें महिंद्रा का mDi टेक इंजन दिया गया है, जो ड्यूल मोड फ्यूलस्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह के पॉपुलर इंजन है जिसका इस्तेमाल कंपनी दूसरे वाहनों में भी करती है। यह इंजन हर मौसम में बेहतर ढंग से परफॉर्म करता है। Mahindra नए FURIO 8 में डबल सर्विस गारंटी दे रही है। इसे वर्कशॉप में 36 घंटे में सर्विसिंग की गारंटी मिल रही है। कंपनी का दावा है कि अगर यह वाहन बढ़िया माइलेज नहीं देगा तो ग्राहक इस ट्रक को वापस कर सकते हैं।
इसके अलावा इस वाहन पर टोटल कॉस्ट ऑफ ओनरशिप भी मिल रही है, जो कम मेंटेनेंस और हाई माइलेज से लागत बचाने का काम करेगी। यह iMAXX टेक्नोलॉजी से लैस है। ड्राईवर की सेफ्टी के लिए इसमें लोकेशन ट्रैकिंग, व्हीकल हेल्थ मॉनिटरिंग, ड्राइवर एनालिटिक्स, और फ्लीट डैशबोर्ड जैसी कई खूबियां मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि नया Furio 8 ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
यह भी पढ़ें: 200km की रेंज, 15 मिनट में फुल चार्ज, छोटे बिजनस को रफ्तार देगा नया सुपर कार्गो
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
20 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
21 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
23 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
2 days agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines