200km की रेंज, 15 मिनट में फुल चार्ज, छोटे बिजनस को रफ्तार देगा नया सुपर कार्गो

सुपर कार्गो सिर्फ 15 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है, और यह इसका प्लस पॉइंट है। यानी अब आपको चार्ज करने के लिए  घंटो इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।इसका कैबिन हवादार है और बेहतर क्वालिटी देखने को मिलती है इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें आपको कई जानकारियां आपको मिल जाएंगी मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है।

cargo montra

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। पर्सनल और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए नए-नए मॉडल बाजार में दस्तक दे रहे हैं। वहीं, दिल्ली में प्रदूषण को रोकने एक लिए सरकार की तरफ से कई कदम उठाये जा रहे हैं। पुराने पेट्रोल डीजल वाहनों को बंद करने का निर्णय लिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए  मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने ‘सुपर कार्गो’ इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर को पेश किया है। नया सुपर कार्गो किफायती और मजबूत है और छोटे बिज़नस को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

200km की रेंज

विज्ञापन

सुपर कार्गो (e-3W) में 13.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 200+ किलोमीटर की प्रमाणित रेंज और 170 किलोमीटर की वास्तविक रेंज ऑफर करती है।  यह 70Nmटॉर्क और 11kW पावर ऑफर करता है। 1.2-टन के कुल वाहन भार के साथ, इसे हर तरह के भार को आसानी से ले जाने के लिए बनाया गया है। मजबूत बोरॉन स्टील चेसिस पर निर्मित, सुपर कार्गो बेहद मज़बूत और टिकाऊ है।

अपनी सेगमेंट में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ आता है। ड्राइवर केबिन और 6.2-फीट लोड ट्रे है जो बड़े और अधिक क्षमता की मांग वाले डिलीवरी के लिए परफेक्ट है। सेफ्टी के लिए  इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक, हिल-होल्ड फंक्शन, रिवर्स असिस्ट और सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड की सुविधा मिलती है जो ड्राइविंग को आसान बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

15 मिनट में फुल चार्ज

विज्ञापन

सुपर कार्गो सिर्फ 15 मिनट में 100% चार्ज हो जाता है, और यह इसका प्लस पॉइंट है। यानी अब आपको चार्ज करने के लिए  घंटो इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।इसका कैबिन हवादार है और बेहतर क्वालिटी देखने को मिलती है इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया है जिसमें आपको कई जानकारियां आपको मिल जाएंगी मोबाइल चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है।

अगर आपका डिलीवरी का बिजनेस है तो सुपर कार्गो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कंपनी का कहना है कि मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर कार्गो को ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। मोंट्रा इलेक्ट्रिक सुपर कार्गो अब 90 से ज्यादा शहरों में मौजूद एक्सक्लूसिव शोरूम में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। यह वाहन तीन कार्गो बॉडी वेरिएंट में उपलब्ध है। सुपर कार्गो की एक्स-शोरूम कीमत 4.37 लाख रुपये है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ