अगर आपने भी महिंद्रा की लोकप्रिय थार, स्कॉर्पियो/एन और XUV700 बुक की है और डिलीवरी के लिए इन्तजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अच्छी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ने से और सेमी कंडक्टर पार्ट्स की कमी के चलते ग्राहकों को डिलीवरी के लिए काफी लंबा इन्तजार करना पड़ रहा था लेकिन अब राहत कि बात ये है कि Thar, Scorpio/N और XUV700 के लिए अब इन्तजार ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…
कम हुआ Scorpio/N पर वेटिंग पीरियड
महिंद्रा स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन का वेटिंग पीरियड अब कम हुआ है। पहले जहां इस गाड़ी पर 5 महीने की लंबी वेटिंग चल रही थी अब यह घटकर 3-4 महीने तक हो गई है। स्कॉर्पियो S पर सबसे कम 8 हफ्ते का इंतजार जारी है। स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल MT और डीजल MT की खूब मांग है। स्कॉर्पियो की कीमत 13.60 लाख रुपये से लेकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।
XUV700 और Thar पर भी कम हुआ वेटिंग पीरियड
महिंद्रा XUV700 पर अब दो महीने से भी कम का वेटिंग पीरियड है। जबकि कुछ समय पहले तक इस गाड़ी पर 2 साल का लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसके अलावा थार पर भी दो महीने से कम का वेटिंग पीरियड रह गया है। Thar के 4X2 वेरिएंट की सबसे ज्यादा डिमांड इस समय चल रही है। जबकि थार के 4X4 वेरिएंट की डिमांड ज्यादा नहीं है। थार की एक्स-शो रूम कीमत 15.40 लाख से लेकर 17.60 लाख तक जाती है।
यह भी पढ़ें: 31 मई से पहले खरीद लें ऑडी की कारें, 1 जून से हो रही हैं इतनी महंगी
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
10 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
12 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
13 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines