Mahindra SUV Price Hike: Mahindra ने अपना ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने अपनी दो लोकप्रिय गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है. कंपनी ने Thar Roxx या Scorpio Classic की कीमतें बढ़ाई हैं. नई कीमतें अलग-अलग वेरिएंट, इंजन गियरबॉक्स और ड्राइवट्रेन के हिसाब से लागू की गई हैं. जरूरी बात ये कि Thar Roxx के कुछ वेरिएंट्स की कीमत 78,000 रुपये तक बढ़ी है. ऐसे में नई SUV बुक करने से पहले अपडेटेड प्राइस जानना जरूरी है.
जुलाई से लागू हुई नई कीमतें
महिंद्रा ने पहले घोषणा की थी कि जुलाई 2026 से उनके पैसेंजर वाहनो की कीमतों में अधिकतम 2.7 प्रतिशत और कमर्शियल वाहनों की कीमत में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी. अब इसी फैसले के तरह Thar Roxx और Scorpio Classic की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं.
Thar Roxx के सभी वेरिएंट हुए महंगे
महिंद्रा Thar Roxx अपनी दमदार डिजाइन. ऑफ रोड क्षमता और 5 डोर लेाउट की वजह से ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है. कंपनी ने इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बदलाव किया है. पेट्रोल मॉडल्स की कीमत में 12,500 रुपये से लेकर 59,00 रुपये तक बढ़ोतरी हुई है. सबसे कम बढ़ोतरी MX1 Petrol MT 2WD वेरिएंट में की गई है, जबकि Star Edition AT 2WD सबसे ज्यादा महंगा हुआ है.
डीजल वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा असर
Thar Roxx के डीजल मॉडल्स की कीमत में 22,500 रुपसे से लेकर 78,000 तक का इजाफा हुआ है. इसे MX5 MT 2WD वेरिएंट में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है. वहीं AX7 L 2WD और AX7 L 2WD Mocha Interior जैसे टॉप वेरिएंट्स की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है.
ये भी पढ़ें- चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर? जानिए अगले ही पल क्या होगा, जवाब चौंका देगा
Scorpio Classic भी हुई महंगी
महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय Scorpio Classic की कीमतों में भी इजाफा किया है. कंपनी इस SUV को नई Scorpio N के साथ बेच रही है. अब S MT 7-सीटर वेरिएंट 37,000 रुपये मंहगा हो गया है. वहीं S MT 9-सीटर मॉडल 39,000 रुपये महंगा हुआ है. इसके अलावा S11 MT 7-सीटर और S11 MT 7-सीटर CC वेरिएंट्स अब 40,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिलेंगे.
अब इतनी हो गई नई कीमत
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद Mahindra Scorpio Classic की एक्स शोरूम कीमत अब 13.37 लाख रुपये शुरू होकर 17.40 लाख तक पहुंच गई हैं. ऐसे में इस SUV को खरीदने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी होगी.
जल्द आ सकती है नई Scorpio N Facelift
महिंद्रा अपनी Scorpio N Facelift पर भी काम कर रही है. इस एसयूवी को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. माना जा रहा है कि नए मॉडल में डिजाइन, इंटीरियर और कुछ नए फीचर्स से जुड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं.
ये भी पढ़ें- चलती कार में गलती से लगा दिया रिवर्स गियर? जानिए अगले ही पल क्या होगा, जवाब चौंका देगा
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines