लॉन्च से ठीक पहले Mahindra Thar Roxx की कीमत हुई लीक, आज उठेगा पर्दा

Thar Roxx price leaked: आज रात को महिंद्रा की नई थार रोक्स को लॉन्च किया जा रहा है लेकिन उससे उससे पहले ही इसकी कीमत लीक हो गईं है। लॉन्च से ठीक पहले Mahindra Thar Roxx की कीमत हुई लीक, आज उठेगा पर्दा…

Thar Roxx

Mahindra Thar Roxx price leaked:  भारतीय कार बाजार में आज यानी 14 अगस्त को महिंद्रा अपनी नई 5 डोर Thar Roxx  को लॉन्च करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज रात को नई थार रोक्स से पर्दा उठेगा। हम लगातार आपको नई थार से जुड़ी सभी जानकारी आपको दे रहे हैं। लॉन्च से ठीक पहले नई रहार की कीमत का खुलासा हो गया है लेकिन कंपनी ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। नई थार रोक्स में सेगमेंट फर्स्ट सबसे बड़ा सनरूफ मिलने वाला है। नई थार में क्या कुछ होगा खास ? आइये जानते हैं।

 कीमत हुई लीक

नई Thar Roxx आज लॉन्च होगी लेकिन ठीक पहले इसकी कीमत भी लीक हो गई है। सोर्स के मुताबिक इसे 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कीमत को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई भी अपडेट नहीं आया है। खैर कीमत का खुलासा आज रात को होगा।

 लग्जरी फीचर्स के साथ होगी नई थार रोक्स की एंट्री

महिंद्रा ने नई थार रॉक्स में वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, हिल डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एक्चुएटेड रियर डिफरेंशियल लॉक बड़े चौड़े टायर्स, बोल्ड फ्रंट लुक और वाइड विंडो ग्लास जैसे फीचर्स देखने मिलेंगे। इसके आलावा सेफ्टी के लिए नई थार में 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स भी ग्राहकों को पसंद आयेंगे।

ताकतवर इंजन का मिलेगा साथ

 नई Thar Roxx को पेट्रोल और डीजल इंजन में उतारा जाएगा। नए मॉडल में 2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल  इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेंगे। यही इंजन मौजूदा थार को भी पावर देते हैं।

फ़ोर्स गुरखा होगी कांटे की टक्कर

नई Thar Roxx  का असली आमना-सामना नई फ़ोर्स गुरखा से होगा होगा। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 16.75 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 2.6 लीटर का turbocharged इंटर कूल्ड डीजल इंजन मिलता है जो 140PS की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ है।

इसमें 4×4 की सुविधा मिलती है। नई गुरखा में सबसे ज्यादा 233mm का ग्राउंड क्लेरेंस मिलता है। फोर्स गुरखा 700mm गहरे पानी में भी आसानी से निकल सकती है और इसका इंजन भी बंद नहीं होगा और यही इसकी सबसे बड़ी खूबी भी है। देखना होगा नईं थार को ग्राहकों का कितना प्यार मिलेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ