Thar OG: Mahindra थार का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग और दमदार इंजन के साथ बदला अंदाज, इतनी है कीमत

Mahindra ने नई Thar OG को लॉन्च कर दिया है. नई Thar में नया प्लेटफॉर्म, ज्यादा दमदार इंजन, 6 एयरबैग, 4WD के साथ नए ऑफ रोड फीचर्स और कई डिजाइन अपडेट मिले हैं. जानते हैं इसकी कीमत और डिलीवरी डिटेल्स.

Mahindra Thar OG

Mahindra ने नई Thar OG को लॉन्च कर दिया है. (Image Credit-Mahindra)

विज्ञापन

महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर तीन दरवाजों वाली SUV Thar को नए अवतार में पेश कर दिया है. कंपनी ने नई Mahindra Thar OG को 10.32 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. नई Thar में सिर्फ डिजाइन ही नहीं बदला गया है, बल्कि इसके प्लेटफॉर्म, सस्पेंशन, इंजन, सेफ्टी और केबिन में भी कई बड़े अपडेट किए गए हैं. खास बात यह है कि नई Thar में अब छह एयरबैग और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. महिंद्रा का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत और ज्यादा स्टिफ है. इसका फायदा SUV के ऑन-रोड और ऑफ-रोड ड्राइविंग एक्सपीरियंस में देखने को मिल सकता है. 

अब चलाना होगा और आसान

नई Thar OG में पहली बार इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग दिया गया है. इसका मकसद खासतौर पर कम स्पीड पर SUV मोड़ना और पार्क करना आसान बनाना है. इसके अलावा महिंद्रा ने केबिन के NVH यानी नॉइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस लेवल को भी बेहतर करने पर काम किया है. कंपनी का दावा है कि नई थार के अंदर पहले से बेहतर रिफाइनमेंट मिलेगा.

Advertisment

तीन इंजन का ऑप्शन

Mahindra Thar OG को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसमें  इसमें 2.0-लीटर G20 TGDi mStallion पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 119 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 2.2-लीटर D22 mHawk डीजल इंजन 111.9 kW की पावर और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं D117 CRDe डीजल इंजन 87.2 kW की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है.

4WD के साथ मिलेंगे खास ऑफ-रोड फीचर्स

वेरिएंट और पावरट्रेन के हिसाब से Thar OG को रियर-व्हील ड्राइव और फोर-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में खरीदा जा सकेगा. 4WD वर्जन में Electronic Locking Differential के साथ Mud, Sand और Snow Terrain Modes दिए गए हैं. वहीं 2.2-लीटर mHawk और 2.0-लीटर mStallion इंजन वाले RWD वर्जन में भी Terrain Assist मिलता है.

(Image Credit-Mahindra)

डिजाइन में भी किए गए बदलाव

नई Thar OG का बॉक्सी डिजाइन पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें नई ग्रिल, C-शेप DRLs के साथ LED टेललाइट्स दी गई हैं. इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है. टॉप वेरिएंट में नए R19 अलॉय व्हील मिलते हैं

विज्ञापन

कितने कलर में मिलेगी नई थार?

Mahindra Thar OG को दो नए एक्सटीरियर कलर आर्टिमस सिल्वर और जींस ब्लू में पेश किया गया है. इनके अलावा SUV में छह मौजूदा कलर ऑप्शन भी मिलेंगे. यानी ग्राहक के पास कुल आठ कलर ऑप्शन का विकल्प होगा.

विज्ञापन

केबिन में मिले ये नए फीचर्स

नई Thar OG के इंटीरियर में Truffle Brown leatherette upholstery दी गई है. दूसरी रो में सॉफ्ट आर्मरेस्ट दिया गया है, जिसमें कपहोल्डर भी इंटीग्रेटेड हैं. SUV में 26.03 cm HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टिम, कलर MID, क्रूज कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, रियर वाइपर और वॉशर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग और Android Auto व Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया गया है. 4WD वेरिएंट में ड्रेन प्लग के साथ वॉशेबल फ्लोरिंग भी मिलती है.

6 एयरबैग अब स्टैंडर्ड

सेफ्टी के मामले में भी Thar OG को बड़ा अपडेट मिला है. SUV में छह एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. इनमें फ्रंट और रियर पैसेंजर्स के लिए चार Head Pelvis Thorax Shoulder (HPTS) एयरबैग शामिल हैं. इसके साथ ही चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं. इसके अलावा टॉप वेरिएंट में फ्रंट पार्किंग सेंसर और रियर-व्यू कैमरा मिलता है. SUV में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम का फीचर भी उपलब्ध है.

विज्ञापन

Thar OG के तीन वेरिएंट

नई Mahindra Thar OG को कंपनी ने AXT, LXT और ZXT तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. बेस AXT वेरिएंट की कीमत 10.32 लाख रुपये है. यह वेरिएंट D117 CRDe डीजल इंजन, RWD और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. वहीं LXT और ZXT वेरिएंट में अलग-अलग इंजन, ट्रांसमिशन और ड्राइवट्रेन के विकल्प मिलते हैं.

Mahindra Thar OG की वेरिएंट-वाइज कीमत

सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और ये शुरुआती कीमतें हैं.

विज्ञापन
वेरिएंटटD117 CRDeDiesel RWD MTD22 mHawk Diesel RWD MTD22 mHawk Diesel RWD ATD22 mHawk Diesel 4WD MTD22 mHawk Diesel 4WD ATG20 TGDi mStallion Petrol RWD ATG20 TGDi mStallion Petrol 4WD MTG20 TGDi mStallion Petrol 4WD AT
AXT10.32 लाख रुपये–––––––
LXT12.99 लाख रुपये16.49 लाख रुपये16.43 लाख रुपये18.00 लाख रुपये–14.77 लाख रुपये15.60 लाख रुपये17.23 लाख रुपये
ZXT13.99 लाख रुपये17.49 लाख रुपये17.49 लाख रुपये18.99 लाख रुपये–16.09 लाख रुपये16.60 लाख रुपये17.75 लाख रुपये

कब से शुरू होगी डिलीवरी

Mahindra Thar OG की डिलीवरी 11 अक्टूबर 2026 से शुरू की जाएगी. कंपनी ने इन कीमतों को शुरुआती कीमत बताया है. ये इंट्रोडक्टरी कीमतें 30 नवंबर 2026 तक की जाने वाली डिलीवरी के लिए मान्य रहेंगी. इसके बाद कीमतों में बदलाव किया जा सकता है.

विज्ञापन

Source- Mahindra

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ