महिंद्रा ने हाल ही में अपनी पॉपुलर 3-डोर ऑफ रोड SUV Thar को अपडेट करके नई Thar OG पेश की है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट के लिए 18.99 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे. अगर आपर भी थार OG को अपने घर लाने का प्लान बना रहे हैं और इसके लिए कार लोन लेने वालें हैं, तो सिर्फ SUV की कीमत देखाना काफी नहीं है. आपको यह भी पता होना चाहिए कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी और पूरे लोन पर कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा.
Thar OG की ऑन-रोड कीमत कितनी होगी?
Mahindra Thar OG के बेस वेरिएंट की बात करें तो नोएडा में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 11,84,247 रुपये पड़ती है. इसमें एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी खर्च शामिल होते हैं. अगर आप इस कार के लिए 1,84,247 रुपये की डाउनपेमेंट करते हैं, तो आपको करीब 10 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा.
3 साल के लोन पर कितनी EMI बनेगी?
मान लीजिए आप 10 लाख रुपये का कार लोग 8% सालान ब्या दर पर लेते हैं अगर लोन की लिमिट 3 साल यानी 36 महीने रखी जाती है तो हर महीने करीब 31,3336 रुपये की EMI बनेगी. इस अवधि में कुल ब्याज करीब 1,28,096 रुपये होगा. यानी 10 लाख रुपये के लोन के बदले ब्याज समेत बैंक को कुल 11,28,096 रुपये चुकाने होंगे.
5 साल के लोन पर कितनी EMI देनी होगी?
अगर आप 10 लाख रुपये का यही लोन 5 साल के लिए लेते हैं, तो हर महीने की EMI कम हो जाएगी. इस स्थिति में आपकी मंथली EMI करीब 20,276 रुपये रहेगी. हालांकि, लोन की अवधि बढ़ने के साथ ब्याज भी बढ़ जाएगा. 5 साल में कुल ब्याज करीब 2,16,560 रुपये होगा और ब्याज समेत कुल भुगतान 12,16,560 रुपये करना पड़ेगा.
7 साल के लोन पर कितनी EMI बनेगी?
अगर आपका बजट हर महीने ज्यादा EMI देने की इजाजत नहीं देता है, तो 7 साल का लोन विकल्प हो सकता है. 10 लाख रुपये के लोन और 8% सालाना ब्याज दर पर EMI करीब 15,586 रुपये रह जाएगी. लेकिन यहां एक बात ध्यान रखने वाली है. लंबी लोन अवधि के कारण कुल ब्याज काफी बढ़ जाएगा. 7 साल में करीब 3,09,224 रुपये ब्याज देना होगा और कुल भुगतान 13,09,224 रुपये तक पहुंच जाएगा.
किस अवधि में कितना पैसा चुकाना होगा?
| लोन अवधि | लोन राशि | ब्याज दर | मंथली EMI | कुल ब्याज | कुल भुगतान |
| 3 साल | 10 लाख | 8% सालाना | 31,336 रुपये | 1,28,096 रुपये | 11,28,096 रुपये |
| 5 साल | 10 लाख | 8% सालाना | 20,276 रुपये | 2,16,560 रुपये | 12,16,560 रुपये |
| 7 साल | 10 लाख | 8% सालाना | 15,586 रुपये | 3,09,224 रुपये | 13,09,224 रुपये |
Thar OG खरीदने के लिए कितनी सैलरी होनी चाहिए?
अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि थार OG खरीदने के लिए आपकी महीने की सैलरी कितनी होनी चाहिए. इसकी कोई फिक्स सैलरी लिमिट नहीं है, क्योंकि EMI के साथ किराया, घर खर्च, दूसरे लोन और सेविंग्स भी मैनेज करना पड़ता है. फिर आमतौर पर कार की EMI आपकी मंथली सैलरी में से करीब 20-25% तक रखना सही माना जाता है. ऐसे में हिसाब लगाएं तो.
- 31,336 EMI- करीब 1.25-1.57 लाख/माह सैलरी
- 20,276 EMI- करीब 81 हजार-1.01 लाख/माह सैलरी
- 15,586 EMI- करीब 62 हजार-78 हजार/माह सैलरी
सिर्फ EMI देखकर लोन न लें
कार लोन लेते समय केवल यह देखना सही नहीं है कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी. लंबी अवधि में EMI भले ही कम हो जाए, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा चुकाना पड़ता है. वहीं छोटी अवधि चुनने पर EMI ज्यादा होगी, लेकिन ब्याज का बोझ कम रहेगा. इसलिए अपनी मासिक कमाई और बाकी खर्चों को ध्यान में रखकर ही लोन अवधि तय करनी चाहिए.
Thar OG खरीदते समय एक्स-शोरूम कीमत के अलावा RTO, इंश्योरेंस, FASTag और दूसरे ऑन-रोड खर्च भी जुड़ते हैं. इन खर्चों के लिए अलग से बजट रखना जरूरी है. अगर आप ज्यादा डाउनपेमेंट कर सकते हैं, तो लोन की रकम कम हो जाएगी और इसके साथ भविष्य में चुकाया जाने वाला ब्याज भी कम किया जा सकता है.
लोन लेने से पहले ये चार्ज जरूर देखें
बैंक से कार लोन लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान न दें. प्री-पेमेंट और फोरक्लोजर चार्ज जैसी शर्तों को भी अच्छी तरह समझ लें. अलग-अलग बैंक और लोन स्कीम में इनकी शर्तें अलग हो सकती हैं. इसलिए लोन फाइनल करने से पहले EMI, ब्याज और सभी अतिरिक्त चार्ज को मिलाकर कुल खर्च जरूर देख लें.
ये भी पढ़ें- Thar OG: Mahindra थार का नया अवतार हुआ लॉन्च, 6 एयरबैग और दमदार इंजन के साथ बदला अंदाज, इतनी है कीमत
डिस्क्लेमर– इस लेख में बताई गई सैलरी और EMI का आंकड़ा सिर्फ एक उदाहरण के तौर पर दिया गया है. कम सैलरी वाला व्यक्ति भी कार खरीद सकता है, क्योंकि कार की खरीदारी डाउन पेमेंट, लोन की अवधि, ब्याज दर और अपनी वित्तीय क्षमता के हिसाब से तय की जा सकती है. ज्यादा डाउन पेमेंट या लंबी लोन अवधि से EMI कम हो सकती है, हालांकि इससे कुल ब्याज का खर्च बढ़ सकता है. Thar OG की वास्तविक ऑन रोड कीमत, EMI और लोन की ब्याज दर शहर, बैंक और ग्राहक की प्रोफाइल के अनुसार अलग अलग हो सकती है. कार खरीदने या लोन लेने से पहले डीलर और बैंक से मौजूदा कीमत और शर्तों की पुष्टि जरूर करें.
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
5 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
22 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines