Mahindra Thar facelift: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आखिरकार भारत में अपनी नयी 2025 थार फेसलिफ्ट लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (1.5-लीटर डीजल RWD MT) रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल 2.2-लीटर डीजल 4×4 AT की कीमत 16.99 रुपये लाख तक जाती है. खास बात यह है कि इसकी बेस प्राइस पुराने मॉडल की तुलना में 32,000 रुपये कम है, लेकिन टॉप वेरिएंट की कीमत पिछले वर्जन से करीब 38,000 ज्यादा हो गई है.
बुकिंग और डिलीवरी
ग्राहक इस नई थार को ऑनलाइन या नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं. कंपनी जल्द ही डिलीवरी शुरू करने वाली है. यह कदम उन लोगों के लिए राहत भरा है जो लंबे समय से फेसलिफ्टेड थार का इंतजार कर रहे थे.
एक्सटीरियर डिजाइन में बदलाव
बाहर से देखें तो थार फेसलिफ्ट में बॉडी-कलर्ड ग्रिल, डुअल-टोन फ्रंट बंपर और दो नए रंग- टैंगो रेड और बैटलशिप ग्रे जोड़े गए हैं. इसके अलावा हेडलाइट्स, टेल-लाइट्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स पहले जैसे ही रखे गए हैं. पीछे की तरफ अब स्पेयर व्हील हब में इंटीग्रेटेड रियर कैमरा, साथ ही रियर वाइपर और वॉशर दिए गए हैं.
केबिन और इंटीरियर अपडेट
नई थार के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. इसमें अब ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील, रीयर AC वेंट्स और दरवाज़ों पर शिफ्ट किए गए पावर विंडो स्विच मिलते हैं. फ्रंट सीट्स पर बैठे दोनों पैसेंजर्स के लिए अलग-अलग आर्मरेस्ट विद स्टोरेज दिए गए हैं.
टेक्नोलॉजी और फीचर्स
फेसलिफ्टेड थार में अब 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम लगा है, जिसमें ऑफ-रोड डिस्प्ले सूट भी शामिल है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें रियर कैमरा, रियर वाइपर और वॉशर जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं. इसके अलावा फ्यूल लिड को नया डिजाइन दिया गया है, जिसे अब डैशबोर्ड पर लगे बटन से खोला जा सकता है. पीछे बैठने वालों के लिए भी डेडिकेटेड AC वेंट्स और एक्स्ट्रा चार्जिंग पोर्ट्स दिए गए हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
मैकेनिकल रूप से थार फेसलिफ्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं-
- 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल (152hp)
- 1.5-लीटर डीजल (119hp)
- 2.2-लीटर डीजल (132hp)
गियरबॉक्स ऑप्शंस भी पहले जैसे ही रखे गए हैं. 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन में 4WD का विकल्प मौजूद है, जबकि 2.2-लीटर डीजल इंजन 4WD के साथ स्टैंडर्ड आता है.
ये भी पढ़ें- नवरात्रि सेल्स का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, Maruti ने अकेले बेचीं 1.65 लाख गाड़ियां
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
7 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
9 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines