---विज्ञापन---

नवरात्रि सेल्स का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, Maruti ने अकेले बेचीं 1.65 लाख गाड़ियां, दिवाली तक और बढ़ेगी रफ्तार

नवरात्रि 2025 में भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था ने एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ दिया. GST सुधारों से उपभोक्ताओं पर टैक्स का बोझ घटा, जिससे खपत और बिक्री दोनों में तेजी आई. ऑटो सेक्टर में मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा, ह्युंडई और टाटा मोटर्स ने रिकॉर्ड बुकिंग दर्ज कीं.

---विज्ञापन---

Navratri Sales Record: भारत की उपभोक्ता अर्थव्यवस्था ने इस बार नवरात्रि के दौरान एक दशक की सबसे बड़ी बिक्री दर्ज की. मोदी सरकार के नेक्स्टजेन GST सुधारों के चलते टैक्स दरों में कटौती हुई, जिससे प्रोडक्शन ज्यादा सही हुए और उपभोक्ताओं का खर्च करने का रुझान बढ़ा. गाड़ियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तक, लगभग हर क्षेत्र में रिकॉर्डतोड़ बिक्री देखने को मिली.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिकॉर्ड

कार निर्माता मारुति सुजुकी की नवरात्रि सेल्स पिछले साल की तुलना में 100% बढ़ीं. कंपनी ने इस बार 1.5 लाख से ज्यादा बुकिंग दर्ज की हैं और उम्मीद है कि यह आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच जाएगा. पहले 8 दिनों में 1.65 लाख गाड़ियों की डिलीवरी हुई. नवरात्रि के पहले दिन ही 30,000 वाहनों की डिलीवरी कर कंपनी ने 35 साल का रिकॉर्ड बना दिया.

---विज्ञापन---

महिंद्रा एंड महिंद्रा की एसयूवी सेल्स (XUV700, Scorpio N) में 60% की वृद्धि हुई. ह्युंडई की एसयूवीज (Creta, Venue) ने कंपनी की कुल बिक्री में 72% हिस्सेदारी दर्ज की. टाटा मोटर्स ने Altroz, Punch, Nexon और Tiago जैसे मॉडलों की बदौलत 50,000 से अधिक वाहन बेचे. दोपहिया वाहनों में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो को भी मजबूत बिक्री मिली.

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी बूम

खुदरा बाजार में रिलायंस रिटेल की बिक्री 20-25% बढ़ी, जिसमें बड़े टीवी, स्मार्टफोन और फैशन की मांग सबसे आगे रही. विजय सेल्स ने भी 20% से अधिक ग्रोथ दर्ज की. वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री में भी जबरदस्त उछाल देखा गया. हायर की बिक्री 85% बढ़ी और कंपनी के महंगे टीवी (85 इंच और 100 इंच) लगभग बिक चुके हैं. एलजी, गॉदरेज अप्लायंसेज जैसी कंपनियों ने भी डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मार्केट में आई 5-7 सीटर शानदार SUV, कीमत 9 लाख से भी कम, सेफ्टी में मिले 5 स्टार

खपत को नई रफ्तार

विशेषज्ञों का मानना है कि जीएसटी सुधारों ने उपभोक्ताओं पर टैक्स का बोझ घटाया है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ा और खरीदारी का दायरा फैला. इस बार ब्रांड्स और रिटेलर्स ने 25% से लेकर 100% तक की बिक्री वृद्धि दर्ज की.

---विज्ञापन---

त्योहारी सीजन का पहला हिस्सा ओणम, दुर्गा पूजा और दशहरा कुल बिक्री का 40-45% हिस्सा कवर करता है. ऐसे में अनुमान है कि दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों तक यह रफ्तार और बढ़ सकती है.

First published on: Oct 03, 2025 04:06 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola