अगर आप Mahindra की Thar, Scorpio या XUV 7XO जैसी SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए काम की है. कंपनी अपनी SUV रेंज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर सकती है. Mahindra ने अभी कीमत बढ़ाने का फैसला नहीं किया है, लेकिन कंपनी अगले कुछ हफ्तों में इस पर बड़ा फैसला ले सकती है. अगर कीमतें बढ़ती हैं, तो इन SUVs को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ सकती है.
अगले कुछ हफ्तों में हो सकता है फैसला
Mahindra Automotive के President और CEO Nalinikanth Gollagunta ने PTI को दिए इंटरव्यू में बताया कि कंपनी अगले कुछ हफ्तों में कीमत बढ़ाने को लेकर फैसला ले सकती है. इसकी मुख्य वजह हाल के दिनों में कमोडिटी यानी कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी है. कंपनी अभी इस बात का आकलन कर रही है कि बढ़ी हुई लागत का कितना असर कीमतों पर डाला जाए.
साल में तीन बार बढ़ चुकी हैं कीमतें
महिंद्रा इस साल पहले ही अपनी गाड़ियों की कीमत में तीन बार बढ़ोतरी कर चुकी है.कंपनी ने जनवरी और अप्रैल में कीमतें बढ़ाई थीं. इसके बाद जुलाई में SUVs की कीमतों में औसतन करीब 2.7 फीसदी का इजाफा किया गया था. जुलाई में भी कीमत बढ़ाने की वजह बढ़ती कमोडिटी कीमतों को बताया गया था.
अभी तय नहीं है कि कीमत बढ़ेगी ही
कंपनी के मुताबिक, अभी यह पक्का नहीं है कि अगली कीमत बढ़ोतरी होगी ही. CEO ने कहा कि अगले दो हफ्तों में इस पर फैसला लिया जा सकता है. यानी फिलहाल ग्राहक कीमत बढ़ने की खबर को संभावित बदलाव के तौर पर देख सकते हैं, क्योंकि कंपनी ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है.
Mahindra का कहना है कि अब तक हुई कीमत बढ़ोतरी का ग्राहकों की पूछताछ और बुकिंग पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है. कंपनी के मुताबिक, हालिया GST कटौती के बाद उसकी गाड़ियों की कीमतें अभी भी पुराने GST स्तर से नीचे हैं. यही वजह है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है.
फेस्टिव सीजन से कंपनी को उम्मीद
आने वाले फेस्टिव सीजन को लेकर भी महिंद्रा को अच्छी बिक्री की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद ग्राहकों को GST कटौती का फायदा मिल रहा है. इसके अलावा कंपनी के नए और अपडेटेड मॉडल भी ग्राहकों कि दिलचस्पी बनाए रखने में मदद कर रहे हैं.
दो बड़े नए मॉडल होंगे लॉन्च
महिंद्रा आने वाले दो क्वाटर्स में कई नए अपडेट और लॉन्च की तैयार कर रही है. कंपनी के मुताबिक, करीब 5 प्रोडक्ट रिफ्रेस की योजना है. इनमें से कुछ मॉडल बाजार में आ चुके हैं. जबकि दो-तीन और अपडेट आने बाकी है.
इन अपडेट्स के अलावा कंपनी अगले दो क्वार्टर में दो बड़े मॉडल भी लॉन्च करने की तैयारी में है. इनमें एक नया मॉडल ICE यानी पेट्रोल-डीजल सेगमेंट में आएगा, जबकि दूसरा नया मॉडल EV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा. Mahindra के मुताबिक, प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाने की योजना में इन नए लॉन्च की भी बड़ी भूमिका है.
ये भी पढ़ें- Tata Aeris खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? 5 साल के लोन पर कितनी बनेगी किस्त, जानें EMI और डाउन पेमेंट का गणित
संबंधित खबरें
Hyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
41 mins agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
4 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines