Mahindra की सबसे सस्ती SUV को मिलेगा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन, माइलेज होगी ज्यादा

मारुति सुजुकी और टोयोटा के बाद अब महिंद्रा भी अपनी कारों में इसी टेक्नोलॉजी को लेकर आगे बढ़ रही है। खबर आ रही है कि कंपनी अपनी सबसे सस्ती और पॉपुलर XUV 3XO को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आ रही है।

mahindraa
विज्ञापन

Mahindra Strong Hybrid SUV: देश में इलेक्ट्रिक कारों के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी तेजी से पॉपुलर हो रही है। कार कंपनियां अब हाइब्रिड पर भी ज्यादा फोकस करने में लगी हैं। मारुति सुजुकी और टोयोटा के बाद अब महिंद्रा भी अपनी कारों में इसी टेक्नोलॉजी को लेकर आगे बढ़ रही है। खबर आ रही है कि कंपनी अपनी सबसे सस्ती और पॉपुलर XUV 3XO को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लेकर आ रही है। इस टेक्नोलॉजी की वजह से परफॉरमेंस और माइलेज में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि XUV 3XO हाइब्रिड 2026 तक बाजार मे उतार सकती है।

पावर के साथ माइलेज भी

Advertisment

XUV 3XO को हाइब्रिड के अलावा, इसका इलेक्ट्रिक मॉडल भी बाजार में उतारेगी। कंपनी, प्रो जेक्ट S226 के तहत कॉम्पैक्ट महिंद्रा XUV 3XO के लिए एक स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा XUV 3XO में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन को शामिल करेगी। इस समय कंपनी अपनी EVs में INGLO प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही है।

महिंद्रा ने INGLO प्लेटफॉर्म पर रेंज एक्सटेंडर्स के डिजाइन का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इस साल फेस्टिव सीजन में नए मॉडल पेश किया जा सकता है। रेंज एक्सटेंडर खासतौर पर EV हैं, जो बैटरी को रिचार्ज करने और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग रेंज को बढ़ाने के लिए जनरेटर के रूप में पेट्रोल इंजन का उपयोग करते हैं। INGLO प्लेटफॉर्म, ev के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

हाइब्रिड कारों की लगेगी लाइन

विज्ञापन

देश में EVs के साथ हाइब्रिड वाहनों को पसंद किया जा रहा है। हाइब्रिड कारें पेट्रोल और बैटरी पर काम करती हैं, और माइलेज करीब 10-15km ज्यादा मिलती है। ड्राइविंग के दौरान बैटरी अपने आप चार्ज होने लगती है।इस समय देश में मारुति और टोयोटा के पास किफायती हाइब्रिड कारें है, और आने वाले समय में कंपनियां कई नये हाइब्रिड मॉडल लॉन्च करने जा रही हैं। देश में हाइब्रिड कारों का भविष्य काफी अच्छा माना रहा है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ