Mahindra Scorpio: महिंद्रा की दमदार कार स्कॉर्पियो का नया सस्ता वेरिएंट आ सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक का एक नया मिड-लेवल वेरिएंट S5 मार्केट में उतारने जा रही है।

विज्ञापन

इससे पहले लॉन्च किए दो नए वेरिएंट 

अनुमान है कि इसकी कीमत 13.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी जा सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इससे पहले 2023 में कंपनी स्कॉर्पियो के दो वैरिएंट न्यू एंड बिग D-सेगमेंट स्कॉर्पियो-N और पिछली जेनरेशन की C-सेगमेंट स्कॉर्पियो क्लासिक पेश कर चुकी है।

विज्ञापन

बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वर्जन में 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिल सकता है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 130 bhp की पावर और 300 Nm का टॉर्क मिलने का अनुमान है। इसमें बड़े अलॉय व्हील्स, बॉडी कलर्ड बंपर, बॉडी कलर्ड प्लास्टिक बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, स्कॉर्पियो ब्रांडिंग के साथ डोर क्लैडिंग आदि मिल सकते हैं।

विज्ञापन

मिलेंगे दमदार सेफ्टी फीचर्स

नए वर्जन में एलईडी डीआरएल, फॉग लाइट्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर वॉशर और वाइपर, रियर डिफॉगर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट , क्रोम सराउंड एबीएस, एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ