Volvo EX30: इंडियन कार बाजार में इलेक्ट्रिक कार हाई डिमांड पर हैं। इसी कड़ी में 7 जून को Volvo EX30 धाकड़ ईवी कार लॉन्च होगी। यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 480 km तक चलेगी। इसमें सामान्य चार्जर के साथ डीसी फास्ट चार्जर का विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

बाजार में यह कार Volkswagen ID.4 और Kia EV6 से मुकाबला करेगी। अनुमान है कि यह कार साल 2024 में लोगों के लिए उपलब्ध होगी। स्वीडिश ऑटोमेकर कंपनी Volvo की इस कार के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

एडवांस फीचर्स और सीट कंम्फर्ट पर जोर

फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की डिलीवारी डेट और कीमत के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कार में आक्रमक हैमर एलईडी हेडलैंप, फ्रंट प्रोफाइल क्लोज पैनल और एलईडी टेललाइट्स मिल सकती हैं। इसमें सीट को आरामदायक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक से अधिक वेरिएंट मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 51 kWh का बैटरी पैक मिल सकता है। इसमें 69kWh का बैटरी पैक का भी विकल्प मिलेगा। कार में अलॉय व्हील, एयरबैग, एबीएस, एडीएएस, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट जैसी फीचर्स होंगे। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में एक से अधिक वेरिएंट पेश किए जाएगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ