Mahindra Scorpio N VS Tata Safari suv cars: बाजार में बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है, इनमें छह से सात सीट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह मल्टी पर्पज कार होती हैं, जिनमें लॉन्ग रूट पर अधिक सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इन कारों में हाई पावर इंजन मिलता है, जो हाई माइलेज जनरेट करता है। बाजार में इस सेगमेंट में दो धाकड़ कार हैं Mahindra Scorpio N और Tata Safari. आइए आपको इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Mahindra Scorpio-N में एडवांस सेफ्टी फीचर्स
यह 4 व्हील ड्राइव कार है, जिसमें एक साथ चारों पहियों पर पावर जनरेट होती है। यह कार खराब रास्तों और पहाड़ पर हाई परफॉमेंस देती है। इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट का सिस्टम मिलता है। कार में 2.0-लीटर का हाई पावर इंजन है। यह कार शुरुआती कीमत 17.30 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 30.61 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।
Mahindra Scorpio-N
Mahindra Scorpio-N के खास फीचर्स
- 4 सिलेंडर इंजन हाई पिकअप देता है।
- रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक एक्सीडेंट से बचाते हैं।
- 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से स्मूथ राइड मिलती है।
- यह कार 380 NM का टॉर्क जनरेट करती है।
- कार में 173 Bhp की पावर है।
- कंपनी 16 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है।
- इसमें रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग दी गई है।
- सी शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स
Tata Safari में 16.3 kmpl की माइलेज
यह सात सीटर कार है, इसमें 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में हाई क्लास इंटीरियर और 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 16.3 kmpl की माइलेज देगी। टाटा की यह कार शुरुआती कीमत 20.47 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में ऑफर की जा रही है। कार में 6-स्पीड ट्रांसमिशन और हाई पावर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें 10-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम दिया गया है।
Tata Safari में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स
- छह और सात सीट ऑप्शन
- छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
- हिल होल्ड कंट्रोल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
- मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
- 10 वेरिएंट और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- 168 बीएचपी की पावर और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- LED हेडलाइट और डीआरएल
ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?
ये भी पढ़ें: नई Tata Curvv को टक्कर देंगी Maruti और Hyundai की यह शानदार कार
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines