Scorpio N में एडवांस फीचर्स, Tata की Safari में मस्कुलर लुक, आपके लिए कौन सी बेस्ट? जानें कंपैरिजन 

Mahindra Scorpio-N में 4 व्हील ड्राइव मिलता है, इसमें 2.0-लीटर का हाई पावर इंजन दिया गया है। वहीं, कंपनी Tata Safari में 16.3 kmpl की हाई माइलेज मिलतने का दावा करती है, इसमें 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

mahindra scorpio n VS Tata Safari

mahindra scorpio n VS Tata Safari

विज्ञापन

Mahindra Scorpio N VS Tata Safari suv cars: बाजार में बिग साइज एसयूवी गाड़ियों का अलग ही क्रेज है, इनमें छह से सात सीट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। यह मल्टी पर्पज कार होती हैं, जिनमें लॉन्ग रूट पर अधिक सामान लेकर सफर कर सकते हैं। इन कारों में हाई पावर इंजन मिलता है, जो हाई माइलेज जनरेट करता है। बाजार में इस सेगमेंट में दो धाकड़ कार हैं Mahindra Scorpio N और Tata Safari. आइए आपको इन गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Mahindra Scorpio-N में एडवांस सेफ्टी फीचर्स

यह 4 व्हील ड्राइव कार है, जिसमें एक साथ चारों पहियों पर पावर जनरेट होती है। यह कार खराब रास्तों और पहाड़ पर हाई परफॉमेंस देती है। इस कार में सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और हिल होल्ड असिस्ट का सिस्टम मिलता है। कार में 2.0-लीटर का हाई पावर इंजन है। यह कार शुरुआती कीमत 17.30 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 30.61 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N के खास फीचर्स

  • 4 सिलेंडर इंजन हाई पिकअप देता है।
  • रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक एक्सीडेंट से बचाते हैं।
  • 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से स्मूथ राइड मिलती है।
  • यह कार 380 NM का टॉर्क जनरेट करती है।
  • कार में 173 Bhp की पावर है।
  • कंपनी 16 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है।
  • इसमें रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग दी गई है।
  • सी शेप्ड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स

Tata Safari में 16.3 kmpl की माइलेज

यह सात सीटर कार है, इसमें 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में हाई क्लास इंटीरियर और 2.0-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 16.3 kmpl की माइलेज देगी। टाटा की यह कार शुरुआती कीमत 20.47 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस में ऑफर की जा रही है। कार में 6-स्पीड ट्रांसमिशन और हाई पावर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें 10-स्पीकर जेबीएल ऑडियो सिस्टम दिया गया है।

Tata Safari में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • छह और सात सीट ऑप्शन
  • छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
  • हिल होल्ड कंट्रोल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • 10 वेरिएंट और डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • 168 बीएचपी की पावर और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
  • LED हेडलाइट और डीआरएल

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देगी Hyundai की नई Casper, जानें इन गाड़ियों में क्या मिलता है खास?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ