Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा एंड महिंद्रा SUV सेगमेंट में पावरफुल कारों के लिए जाना जाता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक कार है Scorpio-N. कंपनी ने अपनी इस धाकड़ कार की कीमत में 51,299 रुपए का इजाफा किया है। अब यह कार 13.05 लाख रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होकर 24.51 लाख रुपए एक्स-शोरूम तक बाजार में मिलेगा।

विज्ञापन

इससे पहले जनवरी में कीमत बढ़ी थी

इससे पहले कंपनी ने जनवरी में कार की कीमत बढ़ाई थी। दरअसल, 1 अप्रैल से BS6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स के लागू होने के बाद कंपनी की लगात बढ़ी है, जिसके बाद कंपनी ने कार की कीमतों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। Scorpio-N के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर 4 सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 197 Bhp की पावर देता है और 380 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

विज्ञापन
Mahindra Scorpio-N

Mahindra Scorpio-N

विज्ञापन

यह 4 व्हील ड्राइव कार है

Scorpio-N के डीजल वेरिएंट में 2.2-लीटर mHawk इंजन मिलता है। यह इंजन 173 Bhp की पावर और 400 NM का टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार SUV में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। यह 4 व्हील ड्राइव कार है। सेफ्टी के लिए इसमें ABS, EBD, रियर पार्किंग सेंसर, डुअल एयरबैग, फ्रंट और रियर में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और ISOFIX एंकरिंग पॉइंट्स जैसे फीचर्स हैं।

विज्ञापन

SUV में सात कलर ऑप्शन मिलते हैं

SUV सात कलर ऑप्शन Deep Forest, Everest White, Napoli Black, Dazzling Silver, Red Rage, Royal Gold और Grand Canyon में मिलती है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिशिंग, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, सी शेप्ड LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स और हेक्सागोनल लोअर ग्रिल मिलती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ