महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो एन ने बड़ा अपडेट करने जा रही है। नए अपडेट वाहन को सेफ और एडवांस्ड बनाने का काम करेंगे। स्कॉर्पियो एन को अपडेट करने से भारत में इसकी स्थिति बेहतर नहीं होगी, बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसे निर्यात बाजारों में इसका गंभीर प्रभाव पड़ेगा, जो स्कॉर्पियो एन के भाग्य का फैसला कर सकता है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे इस SUV में…
Mahindra Scorpio N में बड़े अपडेट!
महिंद्रा ऑटो पर्दे के पीछे से कई नई गाड़ियों को तैयार करने और मौजूदा गाड़ियों को अपडेट करने में व्यस्त है। कंपनी इस समय नेक्स्ट-जनरेशन बोलेरो और थार के पर भी काम कर रही है (दोनों की पुष्टि नहीं हुई है) इसके अलावा XUV3XO EV, XUV700 फेसलिफ्ट, XEV 7e और BE Rall-E के नए वर्जन पर भी काम हो रहा है।
हालांकि कंपनी अपने ‘बिग डैडी’ को नहीं भूली है, जिसे कुछ साल पहले लॉन्च किया गया था। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को नए फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट कर रही है। डिज़ाइन में कोई बदलाव होने की संभावना कम है और ये अतिरिक्त फीचर्स नए ट्रिम लेवल के साथ आ सकती है।
इन नए फीचर्स के साथ कंपनी स्कॉर्पियो एन को इस साल फेस्टिवल सीजन में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस एसयूवी में लेवल-2 ADAS, AEB (ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग) शामिल है। ADAS फीचर्स में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग और अन्य सेफ्टी पॉइंट्स शामिल हैं।
स्कॉर्पियो एन में एक पैनोरमिक सनरूफ भी जोड़ा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गाड़ी में रियर वेंटिलेटेड सीट भी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें10.2-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। यह 4WD सिस्टम के साथ मौजूदा 2.0L पेट्रोल और 2.2L डीजल इंजन ऑप्शन के साथ जारी रहेगा। नए फीचर्स के साथ स्कॉर्पियो एन की कीमत में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: 1 जुलाई से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 100 टीमें रखेंगी नजर
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
22 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines