Mahindra Scorpio N Facelift: महिंद्रा अपनी सबसे पॉपुलर SUV Scorpio N को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 15 अगस्त को होने वाले सालाना इवेंट में Scorpio N Facelift से पर्दा उठा सकती है. इधर लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी और स्पाई शॉट्स से पता चला है कि इस SUV के डिजाइन से ज्यादा उसके केबिन और फीचर्स पर फोस किया गया है.
15 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
महिंद्रा हर साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने नए प्रोक्ट्स और फ्यूचर प्लानिंग का ऐलान करती है. ऐसे में इस बार सबसे ज्यादा नई Scorpio की हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे 15 अगस्त के दिन पेश कर सकती है. हालांकि कंपनी ने तरफ से फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
लॉन्च के बाद से रही सबसे लोकप्रिय एसयूवी
Scorpio N अपने लॉन्च के बाद से ही महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में शामिल रही है. अब कंपनी इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉर्डन बनाकर पेश करने की तैयारी में है. सोशल मीडिया पर सामने आए स्पाई शॉट्स से इसके कई नए फीचर्स की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है.
मिल सकती है पैनोरमिक सनरूफ
नई Scorpio N Facelift में सबसे बड़ा बदलाव केबिन के अंदर देखने को मिल सकता है. मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार SUV में पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है. मौजूदा मॉडल में छोटी सनरूफ दी जाती है, लेकिन फेसलिफ्ट वर्जन में पूरी छत फैली बड़ी ग्लास सनरूफ मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- बारिश में अचानक फेल हो जाए कार के ब्रेक तो क्या करें? ऐसे बच सकती है जान
मिलेगा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
नई Scorpio N में पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक ये यूनिट Mahindra Thar Roxx से ली जा सकती है. बड़ी स्क्रीन की वजह से सेंटर कंसोल का लेआउट भी बदलेगा और एसी वेंट्स की पोजिशन में बदलाव किया जा सकता है.इससे डैशबोर्ड का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखेगा.
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा नया
फेसलिफ्ट मॉडल में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की संभावना है. इसमें स्पीड फ्यूल लेवल, ट्रिप और दूसरी जरूरी ड्राइविंग जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर दिखाई देगी.
360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है
इन बड़े बदलावों के अलावा नई Scorpio में 360 डिग्री कैमरा मिलने की भी संभावना है. इससे पार्किंग और सकरी जगहों पर SUV चलाना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है. हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय ही होगी.
ये भी पढ़ें- 1 लाख रुपये में खरीदनी है नई बाइक? ये हैं सबसे दमदार ऑप्शन, कीमत 70,000 से शुरू
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines