1 लाख रुपये में खरीदनी है नई बाइक? ये हैं सबसे दमदार ऑप्शन, कीमत 70,000 से शुरू

1 लाख के बजट में नई बाइक लेना है? तो ये 5 बाइक्स शानदार माइलेज, दमदार परफॉर्मेंस और कम मेंटेनेंस के साथ आती हैं. जान लीजिए इनकी डिटेल्स.

Bajaj
1 / 7

अगर आपका बजट 1 लाख रुपये के आसपास है और आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो अच्छा माइलेज दे, मेंटेनेंस कम हो और रोजाना इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद साबित हो, तो बजाज के पास कई बेहतरीन ऑप्शन मौजूद हैं.

विज्ञापन

Bajaj Platina 100

Bajaj Platina 1002 / 7

अगर आपकी पहली प्राथमिकता माइलजे है तो Bajaj Platina 100 आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये बाइक फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक राइड के लिए जानी जाती है. इसमें Comfortec सस्पेंशन और लंबी सीट मिलती है, जिससे खराब सड़कों पर भी सफर आसान रहता है. एक्स-शोरूम कीमत- करीब 70,000 से 72,000 रुपये

विज्ञापन

Bajaj CT 110X

Bajaj CT 110X3 / 7

अगर आपको मजबूत और टिकाऊ बाइक चाहिए तो Bajaj CT 110X बेहतर ऑप्शन हो सकती है. इसमें मजबूत बॉडी, क्रैश गार्ड और ज्यादा लोड उठाने की क्षमता मिलती है.गांव की कच्ची सड़कों से लेकर शहर के उबड़-खाबड़ रास्तों तक यह बाइक आसानी से चल सकती है. एक्स-शोरूम कीमत करीब 71,000 से 73,000 रुपये

Bajaj CT 125X

Bajaj CT 125X4 / 7

125 सीसी इंज वाली Bajaj CT 125X उन लोगों के लिए अच्छी पसंद है जो थोड़ा ज्यादा पावर चाहते हैं. ये बाइक चढ़ाई और भारी वजन के साथ भी बेहतर प्रदर्शन करती है. इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और LED DRL जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं. एक्स-शोरूम कीमत- करीब 77,000 से 80,000 रुपये

विज्ञापन

Bajaj Freedom 125

Bajaj Freedom 1255 / 7

अगर आप रोज ज्यादा दूरी तर करते हैं और फ्यूल खर्च कम रखना है तो Bajaj Freedom 125 आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है. दुनिया की पहली CNG बाइक होने की साथ इसमें पेट्रोल CNG दोनों पर चलने की सुविधा मिलती है, जिससे रनिंग कॉस्ट काफी कम हो जाती है. एक्स-शोरूम कीमत- करीब 90,000 से 1 लाख रुपये (वेरिएंट के अनुसार)

Bajaj Pulsar 125

Bajaj Pulsar 1256 / 7

अगर आप स्पोर्टी डिजाइन और बेहतर पिकअप वाली बाइक चाहते हैं, तो Bajaj Pulsar 125 अच्छा विकल्प है. इसका मस्कुलर डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज इसे युवाओं के बीच काफी पॉपुलर बनाता है.यह रोजमर्रा की राइडिंग के साथ-साथ स्टाइल का भी अच्छा कॉम्बिनेशन देती है. एक्स-शोरूम कीमत- करीब 90,000 से 99,000 रुपये तक

विज्ञापन

किसे खरीदना रहेगा सबसे फायदे का सौदा?

किसे खरीदना रहेगा सबसे फायदे का सौदा?7 / 7

बाइक खरीदने से पहले अपनी जरूरत जरूर तय करें. अगर सबसे ज्यादा माइलेज चाहिए तो Platina 100 बेहतर विकल्प है. मजबूत और रफ इस्तेमाल के लिए CT 110X और ज्यादा पावर के लिए CT 125X सही रहेगी. पेट्रोल का खर्च कम करना चाहते हैं तो Freedom 125 सबसे अलग विकल्प है, जबकि स्पोर्टी लुक और बेहतर परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए Pulsar 125 सबसे उपयुक्त साबित हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन