हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Thar के बाद 25,000 रुपये तक महंगी हुई महिंद्रा की ये दो गाड़ियां, जानें कारण

Mahindra Prices Hiked: अगर आप Scorpio N और Bolero Neo को खरीदने की सोच रहे हैं तो अब आपको ज्यादा कीमत चुकानी होगी, कंपनी ने इन दोनों गाड़ियों की कीमत में 25 हजार रुपये तक का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन

Mahindra Price Hike: महिंद्रा ने अभी हाल ही में Thar की कीमतों में इजाफा किया था और अब कंपनी ने Scorpio N और Bolero Neo की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें वेरिएंट के आधार पर तय की गई हैं। लेकिन कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि किन कारणों के चलते कीमतों में इजाफा किया गया है।  लेकिन सोर्स के मुताबिक इनपुट कॉस्ट के चलते ऐसा कदम उठाया गया है। भारत में इस समय इन दोनों ही गाड़ियों की डिमांड काफी ज्यादा है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो में मिलते हैं 30 वेरिएंट

महिंद्रा स्कॉर्पियो अब 25 हजार रुपये तक महंगी हो गई है। इस एसयूवी में 30 वेरिएंट मिलते हैं। यह  पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब है। इसमें 2WD और 4WD का ऑप्शन दिया गया है। स्कॉर्पियो की कीमत 13.85 लाख रुपये से शुरू होकर 24.54 लाख रुपये तक जाती है।

बिक्री में छाई महिंद्रा स्कार्पियो

पिछले महीने (अप्रैल 2024) महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल 14,807 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इसी साल मार्च महीने में कंपनी ने इसकी 15,151 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस समय स्कॉर्पियो बेस्ट सेलिंग एसयूवी बनी हुई है। पिछले साल अप्रैल महीने में भी स्कॉर्पियो की कुल 9,617 यूनिट्स की बिक्री हुई। यानी इस बार इस स्कॉर्पियो की बिक्री में 54% का इजाफा देखना को मिला है और अकेले ही इसका मार्केट शेयर 36.11% का है। Scorpio N को दो इंजन ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।


महिंद्रा बोलेरो Neo हुई महंगी  

अब आपको बोलेरो Neo खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसकी कीमत में 14,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इस गाड़ी में 4 वेरिएंट मिलते हैं कंपनी ने इसमें 5000 रुपये से लेकर 14000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। बोलेरो में सिर्फ डीजल इंजन लगा है और इसके सभी वेरिएंट मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस हैं। इस एसयूवी की कीमत 9.95 लाख रुपये से लेकर 12.15 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें: Hyundai और Jeep ला रही हैं नई 7 सीटर कारें, इस बार इस खास फीचर पर रहेगा फोकस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें