Hyundai और Jeep ला रही हैं नई 7 सीटर कारें, इस बार इस खास फीचर पर रहेगा फोकस

New 7 Seater cars: भारत में अगले 6 महीने में कई नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं। अगर आप इस समय अपनी फैमिली के लिए एक नई 7 सीटर कार की तलाश में हैं तो हुंडई अल्काजार और जीप मेरिडियन के फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च के लिए तैयार हैं। आइये जानते हैं…

7 Seater

Upcoming 7 seater cars: यह साल कार बाजार के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। नई-नई गाड़ियों के लॉन्च होने का सिलसिला शुरू हो गया है। आने वाले महीनों में कई नए मॉडल लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कुछ नए मॉडल होंगे तो कुछ फेसलिफ्ट मॉडल होंगे। कार बाजार में Hyundai की Alcazar नए अवतार में दस्तक देगी तो वहीं Jeep Meridian का भी फेसलिफ्ट वर्जन आपको देखने को मिलेगा। आइये जानते हैं इन दोनों गाड़ियों के बारे में…

Hyundai Alcazar know price features mileage full details

Hyundai Alcazar Facelift

Hyundai Alcazar अपने रिफाइंड इंजन और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है। पहली बार इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं। लेकिन अब कंपनी Alcazar का फेसलिफ्ट मॉडल जून में लॉन्च करने जा रही है। कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है। इस बार नए मॉडल के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

इसके बाहरी लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड टेल लाइट्स दी जायेगी। वहीं इसके इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा। साथ ही लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। लेकिन हाइब्रिड को शामिल किया जा सकता है।

Jeep Meridian price, Jeep Meridian mileage, auto news, cars under 40 lakhs

Jeep Meridian Facelift

जीप मेरिडियन का फेसलिफ्टेड मॉडल भारत में इस साल जून के बाद लॉच किया जा सकता है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसके बाहरी लुक से लेकर इंटीरियर तक में नए फीचर्स मिलेंगे। इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जायेगा। खास बात ये है कि नई जीप मेरिडियन में इस बारे आपको कई नए कलर्स भी मिलेंगे।

गाड़ी के डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा। इसके इंजन को Tune नहीं किया जायेगा। मौजूदा जीप मेरिडियन में 2.0L  का डीजल इंजन मिलता है जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ