Mahindra Scorpio N Adventure edition revealed details in hindi: महिंद्रा की Scorpio N कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियों में से एक है। अब कंपनी की इस धाकड़ कार के नए एडवेंचर एडिशन से पर्दा उठाया गया है। इस नई धांसू कार को ऑफरोडिंग के लिए भर-भरकर फीचर्स जैसे पहले से चौड़े और फंकी लुक टायर, मेटल बंपर और अंडरबॉडी प्लेट दी गई है।
क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग और 6 स्पीड गियरबॉक्स
यह कंपनी की सात सीटर कार है, जिसमें 1997cc से लेकर 2184cc तक का इंजन ऑप्शन मिलता है। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं, यह कार 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है, इसे Global NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। बता दें फिलहाल Mahindra Scorpio N का नया Adventure edition साउथ अफ्रीका में मिलेगा। बाद में इसके इंडिया में आने की उम्मीद है।
कार का टॉप मॉडल 24.54 लाख रुपये में आता है
कार के पावर इंजन और इंटीरियर फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें छह सीट का भी ऑप्शन है। कार में पांच वेरिएंट आते हैं, इसके टॉप वेरिएंट पर इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर्स मिलता है। कंपनी अपनी इस जबरदस्त कार में 7 कलर ऑप्शन ऑफर करती है। कार का टॉप मॉडल 24.54 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आता है।
Mahindra Scorpio N के कुछ खास फीचर्स
- कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं।
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- कार में 187 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है।
- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट
- Scorpio N में 15 kmpl की माइलेज मिलने का दावा किया जाता है।
- स्टार्ट/स्टॉप बटन
- फ्रंट और रियर कैमरा
ये भी पढ़ें: 7 लाख से कम कीमत, 26 की माइलेज; Tata की इस फैमिली कार में शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Ampere VS TVS VS Ather: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स का महामुकाबला, कौन निकलेगा रेस में आगे?
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
10 mins agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
7 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines